एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
जिले के शैक्षणिक क्षेत्र में कोशी साइंस क्लासेज ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण से लगातार सफलता संभव है।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष करीब 80 छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता पाई। इस उपलब्धि के बाद पूरे जिले में कोशी साइंस क्लासेज की चर्चा जोरों पर है और अभिभावकों के बीच संस्थान की विश्वसनीयता और भी मजबूत हुई है।संस्थान की छात्रा प्राची कुमारी ने 455 अंक प्राप्त कर अपने और संस्थान का गौरव बढ़ाया। उनकी सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष मिश्रा और डायरेक्टर राजीव कुमार चौहान ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा:यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाना है।
संस्थान में नियमित टेस्ट, डाउट क्लियरिंग क्लास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे हर छात्र अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन कर सके।
स्थानीय अभिभावकों ने भी संस्थान की सराहना की और कहा कि कोशी साइंस क्लासेज ने खगड़िया में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा दी है।
छात्रों का आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन भी यहां सुनिश्चित किया जाता है।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के परिणाम न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाते हैं, बल्कि जिले के शैक्षणिक स्तर को भी ऊँचा उठाते हैं।















