Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

खगड़िया में विकास का विराट आगाज़: 6.5 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, “महाराजा अग्रसेन मार्ग” का भव्य लोकार्पण, शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास को मिली नई रफ्तार

SDF Live India by SDF Live India
May 12, 2026
in खगड़िया
0
खगड़िया में विकास का विराट आगाज़: 6.5 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, “महाराजा अग्रसेन मार्ग” का भव्य लोकार्पण, शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास को मिली नई रफ्तार
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया शहर में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत बलुआही में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड का भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा,सदर विधायक बबलू कुमार मंडल,नगर सभापति अर्चना कुमारी,नगर उपसभापति शबनम जबीन एवं उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौजूदगी में संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।

इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और सुगम होगी।उन्होंने कहा कि यह परियोजना खगड़िया शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।इसमें बेहतर प्रतीक्षालय,यात्री बैठने की व्यवस्था,पार्किंग,जल निकासी,प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इससे हजारों यात्रियों एवं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

बताया जाता है कि बलुआही बस स्टैंड लंबे समय से अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था।यात्रियों को बारिश,धूप और जाम की समस्या के साथ-साथ साफ-सफाई की कमी का सामना करना पड़ता था।अब आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया शहर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में कई अन्य विकास योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा।

वहीं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि शहर के विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करना बेहद जरूरी है और बस स्टैंड निर्माण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को स्वच्छ,व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाना है।उन्होंने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड लंबे समय से लोगों की मांग थी और अब इसे धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि,“यह केवल बस स्टैंड निर्माण कार्य नहीं,बल्कि खगड़िया के भविष्य को नई दिशा देने की शुरुआत है।इससे यात्रियों,व्यवसायियों और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी।”

कार्यक्रम के अगले चरण में नगर परिषद की मुख्य सड़क,जिसे पहले “मील रोड” के नाम से जाना जाता था,उसका नाम परिवर्तित कर “महाराजा अग्रसेन मार्ग” किए जाने के उपरांत उसका विधिवत लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह नामकरण समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को सम्मान देने का प्रतीक है।

इसके बाद नगर परिषद कार्यालय परिसर में निर्मित नई चहारदीवारी का भी उद्घाटन किया गया।बताया गया कि इससे कार्यालय की सुरक्षा, व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण में सुधार आएगा।

सभी कार्यक्रमों के उपरांत नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सड़क निर्माण,नाला निर्माण,जल निकासी,सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार,युवा भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी,जिला परिषद सदस्य रजनीकांत कुमार,जेडीयू नेता नीतीश सिंह,आर्किटेक्ट शुभम् कुमार,सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा,कांग्रेस नेता नवीन कुमार,राजीव कुमार चौहान,सांसद के निजी सचिव विकास कुमार,अमरजीत राठौड़,जदयू नेता संदीप केडिया,अलौली विधानसभा सांसद प्रतिनिधि गयाधर यादव, लोजपा नेता रामप्रीत कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और विकास योजनाओं के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद खगड़िया शहर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Previous Post

खगड़िया में विकास का सुपर मेगा ब्लास्ट: नगर सभापति अर्चना कुमारी का ताबड़तोड़ एक्शन, वार्ड-08 में हाईटेक सामुदायिक शौचालय और वार्ड-07 में मजबूत पीसीसी सड़क का भव्य उद्घाटन—24 लाख से ज्यादा की योजनाओं ने बदली तस्वीर, गंदगी और कीचड़ से मिली मुक्ति, जनता को मिला सीधा बड़ा फायदा!

Next Post

नगर सभापति अर्चना कुमारी का बड़ा एक्शन — SDM को सौंपा आवेदन, सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध स्टॉल निर्माण पर उठाए गंभीर सवाल, शहर में मचा हड़कंप

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
नगर सभापति अर्चना कुमारी का बड़ा एक्शन — SDM को सौंपा आवेदन, सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध स्टॉल निर्माण पर उठाए गंभीर सवाल, शहर में मचा हड़कंप

नगर सभापति अर्चना कुमारी का बड़ा एक्शन — SDM को सौंपा आवेदन, सरकारी जमीन पर कब्जे और अवैध स्टॉल निर्माण पर उठाए गंभीर सवाल, शहर में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency