Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

विश्व पर्यावरण दिवस पर खगड़िया को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने 61 लाख से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण, जल संरक्षण से लेकर जलनिकासी तक मजबूत होगी व्यवस्था

SDF Live India by SDF Live India
June 7, 2026
in खगड़िया
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर खगड़िया को मिली विकास की ऐतिहासिक सौगात, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने 61 लाख से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण, जल संरक्षण से लेकर जलनिकासी तक मजबूत होगी व्यवस्था
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास एवं पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने एक ही दिन में करीब 61 लाख रुपये से अधिक की चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन कर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी।इन योजनाओं में वार्ड संख्या-32 स्थित पोखर का सौंदर्यीकरण,सीढ़ी घाट निर्माण तथा वार्ड संख्या-39 के संसारपुर में दो आरसीसी नाला निर्माण योजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं,बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाना भी है।उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और नगर परिषद इसी सोच के साथ कार्य कर रही है।

सबसे पहले वार्ड संख्या-32 अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप स्थित पोखर में 14 लाख 98 हजार 600 रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट एवं 13 लाख 50 हजार 600 रुपये की लागत से कराए गए पोखर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया।कुल मिलाकर इस योजना पर लगभग 28 लाख 49 हजार 200 रुपये खर्च किए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से यह पोखर उपेक्षा का शिकार था।समय के साथ इसकी उपयोगिता कम होती जा रही थी तथा आसपास गंदगी का माहौल बना रहता था।अब सौंदर्यीकरण एवं सीढ़ी घाट निर्माण के बाद यह पोखर न केवल आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि पोखर, तालाब एवं अन्य जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं।वर्तमान समय में जब भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, तब ऐसे जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद आने वाले समय में अन्य पोखरों एवं सार्वजनिक स्थलों का भी सौंदर्यीकरण कराएगी।इसके बाद नगर सभापति ने वार्ड संख्या-39 के संसारपुर में करीब 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आरसीसी नाला योजनाओं का उद्घाटन किया।

पहली योजना 18 लाख 300 रुपये की लागत से तथा दूसरी योजना 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से बनाई गई है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि संसारपुर क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी।बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।कई बार घरों एवं सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो जाता था।अब आरसीसी नाला निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।सड़क,नाला,पुलिया, सामुदायिक शौचालय,जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और अब योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर दिखाई भी दे रही हैं।नगर परिषद का लक्ष्य है कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए और लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जाए।

उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद जितेंद्र कुमार,निर्मला देवी,श्रवण कुमार,गुलशन कुमार,रौशन पासवान,किशोर पासवान,अमर कुमार,सत्यम कुमार,अमृता देवी,राधा देवी,पूनम देवी,पिंकी देवी,अड़हुल देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

वहीं संसारपुर में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार,दीपा कुमारी,रामविलास महतो, बबीता देवी,विक्की कुमार, सुबोध कुमार,अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और विकास कार्यों के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पोखर सौंदर्यीकरण,सीढ़ी घाट निर्माण एवं आरसीसी नाला निर्माण जैसी योजनाएं केवल विकास कार्य नहीं हैं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कुल मिलाकर विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा करीब 61 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन खगड़िया नगर परिषद के विकास मॉडल की एक नई पहचान बनकर सामने आया है।यह पहल न केवल शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण,जल संचयन,स्वच्छता एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Previous Post

धोबिया खड़ा पोखर पर कथित अतिक्रमण से मचा हड़कंप, सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों की होगी जांच; 5 जून को अहम सुनवाई

Next Post

खगड़िया में राजद की हुंकार— महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई; 9 और 17 जून के महाधरना को सफल बनाने का आह्वान

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
खगड़िया में राजद की हुंकार— महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई; 9 और 17 जून के महाधरना को सफल बनाने का आह्वान

खगड़िया में राजद की हुंकार— महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई; 9 और 17 जून के महाधरना को सफल बनाने का आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency