Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

विधानसभा में गूंजा भदास की सड़क का मुद्दा, विधायक बबलू मंडल के तारांकित सवाल पर सरकार ने दी डेडलाइन—सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा होगा निर्माण

SDF Live India by SDF Live India
July 23, 2026
in खगड़िया
0
“दिशा बैठक में गरजे विधायक बबलू मंडल, विकास कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस; आरओबी, सड़क, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर अधिकारियों को सख्त निर्देश”
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

 

खगड़िया जिले के भदास गांव की सड़क का जल्द कायाकल्प होगा।खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में इसके लिए तारांकित प्रश्न के माध्यम से मामला उठाया गया था।जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए बताया है कि पीडब्ल्यूडी रोड से अमबाड़ीह तक 3.510 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य संशोधित कार्ययोजना के अनुसार सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।सरकार के इस जवाब से क्षेत्र के लोगों में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद जगी है।

सरकार ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि संबंधित सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत एवं एकरारित है।एकरारनामा के अनुसार कार्य प्रारंभ करने की तिथि 5 मई 2025 तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि 4 मई 2026 निर्धारित थी।प्रारंभिक सुधार कार्य हो चुका।अब संशोधित कार्ययोजना के तहत शेष निर्माण कार्य भी जल्द पूर्ण होगा।सरकार ने सदन को अवगत कराया कि सड़क पर इनिशियल रेक्टिफिकेशन का कार्य पहले ही कराया जा चुका है।वहीं शेष कार्यों को पूरा करने के लिए संवेदक द्वारा संशोधित कार्ययोजना (Revised Work Plan) विभाग को समर्पित की गई है।सरकारी जवाब के अनुसार,संशोधित कार्ययोजना के आधार पर निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

जलजमाव की समस्या से भी मिलेगी राहत

सरकार ने अपने उत्तर में यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।इससे न केवल आवागमन सुगम होगा,बल्कि ग्रामीणों को वर्षों से झेलनी पड़ रही परेशानी से भी राहत मिलेगी।

विधायक के सवाल का मिला ठोस जवाब

भदास पंचायत में सड़क की जर्जर स्थिति और निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने यह मामला विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया था।उनके प्रश्न के जवाब में सरकार ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति, पूर्व में किए गए कार्य तथा शेष कार्य को पूरा करने की समय-सीमा सदन के पटल पर रखी।अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार द्वारा विधानसभा में दिए गए आश्वासन के अनुरूप सितंबर 2026 तक सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरा होता है या नहीं।इससे भदास सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ जलजमाव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं।उन्हें पता है कहां क्या काम किया जाना आवश्यक है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जबतक सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता वे चैन से बैठने वाले नहीं हैं।क्योंकि वे जनता के प्रति सौ फीसदी उत्तरदायी होकर काम करना जानते हैं।उन्होंने कहा कि सदन के अलावा उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से मिलकर भी उक्त सड़क के निर्माण को लेकर पत्र दिया है।जिसपर मंत्री ने जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

Previous Post

खगड़िया नगर परिषद के विकास अभियान को मिली नई उड़ान: पोस्ट ऑफिस रोड स्थित काली मंदिर गली में ₹21.88 लाख की लागत से पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का हुआ भव्य शिलान्यास, नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा—हर वार्ड में बिना भेदभाव होगा विकास, वर्षों पुरानी जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से मिलेगी स्थायी मुक्ति

Next Post

खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल के सवाल से खुला विकास का रास्ता, बेलौर–बोचघसका–कमाथान पुल निर्माण पर सरकार ने खोला पूरा खाका; प्राथमिकता सूची मिलते ही शुरू होगी नई टेंडर प्रक्रिया

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
“दिशा बैठक में गरजे विधायक बबलू मंडल, विकास कार्यों में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस; आरओबी, सड़क, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर अधिकारियों को सख्त निर्देश”

खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल के सवाल से खुला विकास का रास्ता, बेलौर–बोचघसका–कमाथान पुल निर्माण पर सरकार ने खोला पूरा खाका; प्राथमिकता सूची मिलते ही शुरू होगी नई टेंडर प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency