Wednesday, August 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार गया

खगड़िया सदर पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल का दिखा सख्त तेवर,विकास योजनाओं की बारीकी से की समीक्षा; हर पंचायत में नल-जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश,जर्जर सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर,भदास सड़क का काम जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा; बिजली संकट और नीचे लटके तारों को लेकर भी अधिकारियों को तत्काल दुरुस्ती का फरमान

SDF Live India by SDF Live India
August 12, 2026
in गया
0
खगड़िया सदर पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल का दिखा सख्त तेवर,विकास योजनाओं की बारीकी से की समीक्षा; हर पंचायत में नल-जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश,जर्जर सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर,भदास सड़क का काम जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा; बिजली संकट और नीचे लटके तारों को लेकर भी अधिकारियों को तत्काल दुरुस्ती का फरमान
0
SHARES
206
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया सदर प्रखंड के सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए।बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।विधायक ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और आम लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में माड़र उत्तरी समेत सदर प्रखंड की सभी पंचायतों में नल-जल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।विधायक बबलू मंडल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां नल-जल योजना में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा संचालन संबंधी समस्या है, वहां तत्काल उसका समाधान कराया जाए,ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र हैं।इसलिए इनके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाएं और सेवाएं लाभुकों तक नियमित रूप से पहुंचनी चाहिए।

बैठक के दौरान अंचल स्तर से जुड़े विभिन्न कार्यों की भी समीक्षा की गई।विधायक ने अधिकारियों को अंचल के सभी कार्य निर्धारित समय- सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।लोगों को प्रमाण-पत्र, पर्चा,भूमि एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े,इसके लिए अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं खराब सड़कों की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।इन जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पंचायतों की जर्जर सड़कों की स्थिति से विधायक को अवगत कराया।इस पर विधायक बबलू मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश खराब सड़कों की मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।

विधायक ने विशेष रूप से भदास की सड़क को लेकर भी सदन को आश्वस्त किया।उन्होंने कहा कि भदास की सड़क के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर देखने की बात कही।

बैठक में रहीमपुर उत्तरी, मध्य और दक्षिणी पंचायत सहित माड़र उत्तर,उत्तरी,रसौंक आदि पंचायत में बिजली की समस्या को भी सदस्यों ने सदन में उठाया।जिस पर विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसे तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया।वहीं विधायक ने क्षेत्र में जहां भी बिजली का तार नीचे की तरफ हो उसे अविलंब ऊंचा करने या हटा कर दूसरी तरफ से ले जाने का निर्देश दिया।

विधायक बबलू मंडल ने बैठक में प्रखंड प्रमुख श्रीमती काजल कुमारी से भी अपील की कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सभी समिति सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को सहभागी बनाया जाए।उन्होंने कहा कि पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है।इससे योजनाओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उन्हें धरातल पर उतारने में मदद मिलेगी।

बैठक में प्रखंड प्रमुख श्रीमती काजल कुमारी,उप प्रमुख सुनील कुमार,बीडीओ पूरण साह,सीओ पुनीत कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत समिति के सदस्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

Previous Post

बांसबिट्टी में ग्रामीणों ने विधायक बबलू मंडल के सामने रखी विकास की बड़ी मांग, मालती धार पर पुल और कॉलेज की जमीन के पास से सड़क निर्माण का उठा मुद्दा; रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग पर विधायक ने दिया हरसंभव पहल का भरोसा

Next Post

खगड़िया नगर परिषद में विकास का बड़ा धमाका! सशक्त स्थायी समिति ने 9 के 9 एजेंडों पर लगाई मुहर, 39 वार्डों में विकास-सौंदर्यीकरण की खुलेगी राह; 6 डीलक्स शौचालय और 100 डायरेक्शन साइन बोर्ड को मिली हरी झंडी

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
खगड़िया नगर परिषद में विकास का बड़ा धमाका! सशक्त स्थायी समिति ने 9 के 9 एजेंडों पर लगाई मुहर, 39 वार्डों में विकास-सौंदर्यीकरण की खुलेगी राह; 6 डीलक्स शौचालय और 100 डायरेक्शन साइन बोर्ड को मिली हरी झंडी

खगड़िया नगर परिषद में विकास का बड़ा धमाका! सशक्त स्थायी समिति ने 9 के 9 एजेंडों पर लगाई मुहर, 39 वार्डों में विकास-सौंदर्यीकरण की खुलेगी राह; 6 डीलक्स शौचालय और 100 डायरेक्शन साइन बोर्ड को मिली हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
खगड़िया नगर परिषद में विकास का बड़ा धमाका! सशक्त स्थायी समिति ने 9 के 9 एजेंडों पर लगाई मुहर, 39 वार्डों में विकास-सौंदर्यीकरण की खुलेगी राह; 6 डीलक्स शौचालय और 100 डायरेक्शन साइन बोर्ड को मिली हरी झंडी

खगड़िया नगर परिषद में विकास का बड़ा धमाका! सशक्त स्थायी समिति ने 9 के 9 एजेंडों पर लगाई मुहर, 39 वार्डों में विकास-सौंदर्यीकरण की खुलेगी राह; 6 डीलक्स शौचालय और 100 डायरेक्शन साइन बोर्ड को मिली हरी झंडी

August 12, 2026
खगड़िया सदर पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल का दिखा सख्त तेवर,विकास योजनाओं की बारीकी से की समीक्षा; हर पंचायत में नल-जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश,जर्जर सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर,भदास सड़क का काम जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा; बिजली संकट और नीचे लटके तारों को लेकर भी अधिकारियों को तत्काल दुरुस्ती का फरमान

खगड़िया सदर पंचायत समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल का दिखा सख्त तेवर,विकास योजनाओं की बारीकी से की समीक्षा; हर पंचायत में नल-जल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश,जर्जर सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने पर जोर,भदास सड़क का काम जल्द शुरू कराने का दिया भरोसा; बिजली संकट और नीचे लटके तारों को लेकर भी अधिकारियों को तत्काल दुरुस्ती का फरमान

August 12, 2026
बांसबिट्टी में ग्रामीणों ने विधायक बबलू मंडल के सामने रखी विकास की बड़ी मांग, मालती धार पर पुल और कॉलेज की जमीन के पास से सड़क निर्माण का उठा मुद्दा; रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग पर विधायक ने दिया हरसंभव पहल का भरोसा

बांसबिट्टी में ग्रामीणों ने विधायक बबलू मंडल के सामने रखी विकास की बड़ी मांग, मालती धार पर पुल और कॉलेज की जमीन के पास से सड़क निर्माण का उठा मुद्दा; रसौंक-सोनमनकी मुख्य मार्ग से जोड़ने की मांग पर विधायक ने दिया हरसंभव पहल का भरोसा

August 12, 2026
वार्ड 38-39 में जनता के बीच पहुंचे सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, गली-मोहल्लों में घूमकर लिया जायजा, शिकायत को गंभीरता से सुना और समाधान का दिलाया भरोसा—बोले, जनता के दरवाजे तक पहुंचेगा नगर परिषद, विकास से कोई वार्ड नहीं रहेगा अछूता

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency