एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया के बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव के साथ ही भीड़ उमड़ने लगी है।पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही ठाकुरबाड़ी(कुश्ती कमिटी)के सदस्य रणवीर ने बताया कि आज 24 अगस्त को झुलन महोत्सव के अवसर पर बलुआही ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती(दंगल) कमिटी बलुआही के द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राज्यीय कुश्ती का उदघाटन सदर विधायक बबलू मंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया।
चार दिनों तक चलने वाले इस कुश्ती प्रतियोगिता के उदघाटन बाद बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव संजय कुमार उर्फ वेदो यादव ने विधायक बबलू मंडल को माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर एवं स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया और कहा कि सदर विधायक का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने धर्मशाला के पीछे वाले भाग में 14 लाख की लागत से स्टील शेड का निर्माण कराया।इस शेड का निर्माण हो जाने से बलुआही ठाकुरबाड़ी में दूर गांव एवं आसपास से आने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
इसके पहले लोग जब मंदिर में शादी कराने के लिए आते थे, तो उन्हें वाटरप्रुफ पंडाल लगाना पड़ता था।लेकिन अब, इस शेड का निर्माण होने से गरीब लोगों को वाटरप्रूफ पंडाल बनाने के लिए अब खर्च नहीं करना पड़ेगा।नगर परिषद क्षेत्र या आसपास के लोग यहां शादी और श्राद्ध आदि का भी आयोजन कर भोज आदि कर सकेंगे।इससे उनके भी लाखों रुपये बच जायेगें।
राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने साक्षी ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर प्रमोद साह को माला पहनाकर अंग वस्त्र और पदचिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि झूलन महोत्सव के अवसर पर जो चार दिवसीय अन्तर्राज्यीय कुश्ती बलुआही ठाकुरबाड़ी में हो रहा है,इसमें इनकी अहम भूमिका है।
प्रमोद साह के द्वारा ही कुश्ती के लिए स्थायी अखाड़ा का निर्माण कराया गया है और बाहर से जितने भी महिला एवं पुरूष पहलवान आयें हैं, उनके लिए प्रतिदिन चालीस किलो दूध भी दिया जा रहा है।इस कुश्ती के आयोजन में इनका बहुत बड़ा योगदान है।
बलुआही ठाकुरबाड़ी में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में अहम योगदान करने वाले पूर्व मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार सिंह,डॉ संतोष कुमार, डॉ०ऋतुराज कुमार,संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह,प्रियेश प्रकाश उर्फ बालाजी को बलुआही ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष इंजिनियर
नंदन यादव आदि ने माला पहनाकर व अंग वस्त्र और पदचिन्ह देकर सम्मानित किया।आज के कुश्ती में विजेता एवं उपविजेता पहलवान को कुश्ती कमिटी के सदस्य सह राजद जिला महासचिव सकलदीप यादव के द्वारा नगद पुरुस्कार दिया गया।
इस अवसर पर संजय सिंह, पूर्व उपसभापति सुनील कुमार पटेल,वार्ड पार्षद पप्पू यादव, प्रणव कुमार,शसक्त स्थायी समिति के सदस्य बबलू कुमार,शिवराज यादव, समाजसेवी बिनोद कुमार उर्फ गुग्गु यादव,जैबू सिंह,डेविड कुमार,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,राजद नेता अजीत सरकार,राजकिशोर राज,सुबोध यादव,कुश्ती कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव,सदस्य मोहम्मद शाहबुद्दीन,मोहम्म्द नसीम उर्फ लंबू,प्रमोद यादव,छेदी यादव,रोहित साव,नवीन कुमार आदि मौजूद थे।




इसके पहले लोग जब मंदिर में शादी कराने के लिए आते थे, तो उन्हें वाटरप्रुफ पंडाल लगाना पड़ता था।लेकिन अब, इस शेड का निर्माण होने से गरीब लोगों को वाटरप्रूफ पंडाल बनाने के लिए अब खर्च नहीं करना पड़ेगा।नगर परिषद क्षेत्र या आसपास के लोग यहां शादी और श्राद्ध आदि का भी आयोजन कर भोज आदि कर सकेंगे।इससे उनके भी लाखों रुपये बच जायेगें।



