एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के सदर विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को चैधा बन्नी में आयोजित 24 घंटे के रामधुन महायज्ञ का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि रामधुन महायज्ञ से सामाजिक वातावरण में शुद्धता और पवित्रता का संचार होता है।इससे नकारात्मक शक्तियों का क्षरण तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और पुण्य कृतियां समाज में प्रत्येक रिश्ते और संबंध को मर्यादित एवं आदर्श बनाने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने रामधुन महायज्ञ के आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।विधायक ने कहा कि कसरैया धार को पर्यटन सर्किट से जोड़कर उसके समुचित विकास के लिए उन्होंने विधानसभा के चालू सत्र में आवाज उठाई है।आने वाले समय में कसरैया धार का कायाकल्प होना तय है।उन्होंने कहा कि कसरैया धार के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन नीतीश कुमार ने किया।इस दौरान धार्मिक वातावरण में रामधुन और भक्ति के बीच श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में भाग लिया।
मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कैप्टन योगेन्द्र सिंह,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार,जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,पूर्व मुखिया लक्ष्मी देवी,मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान,साउथ अभिनेता ऋषिकेश,पंडित भृगूदेव झा, राजकिशोर कुमार,संजीव कुमार,सुनील कुमार,विनय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।रामधुन महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,धार्मिक माहौल से भक्तिमय हुआ चैधा बन्नी
महायज्ञ के उद्घाटन के अवसर पर चैधा बन्नी का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।स्थानीय लोगों ने आयोजन को सामाजिक एकता,आपसी सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया।श्रद्धालुओं ने रामधुन में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

खगड़िया के सदर विधायक एवं जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को चैधा बन्नी में आयोजित 24 घंटे के रामधुन महायज्ञ का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
