Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के मुंह में समा चुके छह मजदूरों के परिजनों से मिले पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव,आर्थिक सहयोग करते हुए कहा-किसी भी सूरत में पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहूंगा।।*

SDF Live India by SDF Live India
March 11, 2021
in खगड़िया
0
स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के मुंह में समा चुके छह मजदूरों के परिजनों से मिले पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव,आर्थिक सहयोग करते हुए कहा-किसी भी सूरत में पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहूंगा।।*
0
SHARES
238
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना अंतर्गत चैधा बन्नी के चंडी टोला में बीते दिनों स्कूल की दीवार गिरने से छह मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत के बाद सदमे में डूबे परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव काफी व्यथित दिखे।चौथम विधायक के साथ-साथ विभागीय पदाधिकारियों व संवेदक को इस घटना के लिए कटघरे में खड़े करते हुए उन्होंने रोते बिलखते परिजनों को इस विपदा की घड़ी में न केवल सांत्वना दिया बल्कि परिजनों से धैर्य के साथ रहने का आग्रह भी किया। ====================================== पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने इस घटना की हर पहलुओं को जानने के लिए स्थानीय मुखिया,सरपंच, पंचायत समिति सदस्य सहित ग्रामीणों को चैधा दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सभी छह पीड़ित परिवारों की मौजूदगी में बुलाया।जाप सुप्रीमो द्वारा प्रत्येक पीड़ित परिवारों की माली हालत को जाना गया।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना के कारण से पूर्व सांसद को विस्तार पूर्वक अवगत कराया तो गया ही,कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को सड़क के अतिक्रमण से जोड़ा,तो किसी ने किसी खास व्यक्ति के द्वारा जमीन कब्जा करने को ले रचा गया षड्यंत्र का नतीजा बताया।ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर पूर्व में चहारदीवारी थी,उसे हटाकर पूरब की तरफ किया गया।ग्रामीणों द्वारा सड़क अतिक्रमण के लिए दीवार निर्माण की बात पर बल दिया गया।आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि तीन-चार माह पूर्व पुरानी दीवार की ईंट से ही नए दीवार का निर्माण कराया गया था।इतना ही नहीं,पिलर निर्माण में भी गिट्टी-सीमेंट की जगह ईट का प्रयोग किया गया था।तमाम बातों को सुनने के बाद घटना के दिन प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता शत्रुजंय मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को ग्रामीणों के समक्ष किए गए वादे को दोहराते हुए युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा के तहत चार लाख के अलावे श्रम विभाग द्वारा डेढ़ लाख रुपये दिया जाना है।उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन द्वारा हर स्तर से पहल करने की बात कही गई थी।श्री त्यागी ने प्रशानिक वायदे के आलोक में कहा कि भूमिहीन पीड़ित परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा।इतना ही नहीं, प्रत्येक परिवार के लिए इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनवाया जाएगा।परिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपए भी दिए जाएंगे। ======================================= इसके बाद उपस्थित पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बीते दिनों घटित हृदय विदारक घटना में सिर्फ छह व्यक्तियों की मौत नहीं हुई है,बल्कि छह परिवारों की मौत हुई है।उन्होंने कहा कि जितने मजदूर भाई व बेटे थे,वह अपने-अपने घर परिवारों के लिए जलता चिराग थे।उनके जाने के बाद पूरा परिवार तिल-तिल मरने को विवश है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों ही कार्य सरकारी स्तर से किया गया और दोनों कार्यों के नाम पर शासन-प्रशासन,विधायक एवं संवेदक स्तर से लापरवाही बरती गई।जिसके परिणाम स्वरुप इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से भी आह्वान करते हुए कहा कि हर हालत में पीड़ित परिवारों के साथ किए गए वायदे को अविलंब पूरा करें।पूर्व सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि यदि जिला प्रशासन वायदे को पूरा नहीं करती है,तो जन अधिकार पार्टी बाध्य होकर सड़क पर उतरेगी,लेकिन न्याय दिलाकर ही दम लेगी। ====================================== श्री यादव ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि बासगीत पर्चा,श्रम विभाग की ओर से मिलने वाले डेढ़ लाख रुपये और इंदिरा आवास तो स्थानीय स्तर के पहल से ही होगा,लेकिन प्रत्येक परिवार के एक-एक व्यक्ति को किसी भी श्रेणी में सरकारी नौकरी दिलाने को ले आवाज बुलंद करते हुए आगामी 13 मार्च को रेल चक्का जाम किया जाएगा।ग्रामीणों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पप्पू यादव किसी भी पीड़ित व्यक्ति के लिए किसी भी सीमा तक जाने से पीछे नहीं हटता है।इसलिए रहने हेतु यदि सरकार जमीन नहीं देगी,तो पप्पू यादव अपने स्तर से दिलाने का काम करेगा।उन्होंने दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से मांग की और कहा कि कोई दोषी बचना नहीं चाहिए।दोषियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल कर सजा देनी चाहिए।चाहे वह पदाधिकारी या व्यक्ति कितना भी बड़ा ताकतवर क्यों न हो।उन्होंने घोषणा किया कि पीड़ित परिवार की लड़कियों की शादी में जन अधिकार पार्टी पचास-पचास हजार रुपए से सहयोग करेगी।उन्होंने तत्कालिक तौर पर प्रत्येक परिवार को दस-दस हजार रुपए सहयोग किया। ===================================== इसके बाद पूर्व सांसद द्वारा घटना स्थल का मुआयना किया गया।मुआयना के पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना बिहार के स्टीमेट घोटाला की पोल खोलती है।उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि सही रुप में जांच की जाए,तो देश में अब तक का सबसे बड़ा स्टीमेट घोटाला साबित होगा।इस अवसर पर जाप के प्रदेश महासचिव सह पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव,जाप के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव,जाप नेता बोढ़न सदा,युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू,सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव,जाप युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव,पूर्व जिप सदस्य राजेश चौरसिया,बन्नी की मुखिया लक्ष्मी देवी,बंदे लाल सिंह, अफसर सिंह,अरविंद सिंह, बृजेश शर्मा,मिथिलेश शर्मा, सिकंदर सिंह,सरपंच प्रतिनिधि सोनेलाल मंडल,पूर्व मुखिया अरुण सिंह,धीरेंद्र पासवान, पंचायत समिति प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद गुप्ता,मनोज सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह,गिरीश सिंह,प्रमोद सिंह,राय बहादुर सिंह,अंबुज सिंह,रणवीर सिंह, राजीव कुमार प्रमुख रुप से उपस्थित थे। ======================================

Previous Post

दिवंगत समाजसेवी कर्मवीर छोटेलाल यादव की पुण्यतिथि मनाने को ले एकत्रित हुए लोगों ने कहा-गरीबों के हक-हकूक को ले आवाज बुलंद करना उनकी आदतों में था शुमार,पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव तथा उनकी माँ ने जरुरतमंद बुजुर्ग महिला पुरुषों को अंग वस्त्र किया प्रदान।।

Next Post

स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के आगोश में समाए छह मजदूरों के परिजनों से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा-इस घटना से दु:खी है जदयू परिवार,पार्टी व सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिलाया गया है भरोसा।।*

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के आगोश में समाए छह मजदूरों के परिजनों से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा-इस घटना से दु:खी है जदयू परिवार,पार्टी व सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिलाया गया है भरोसा।।*

स्कूल की दीवार गिरने के कारण मौत के आगोश में समाए छह मजदूरों के परिजनों से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर लौटे जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा-इस घटना से दु:खी है जदयू परिवार,पार्टी व सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिलाया गया है भरोसा।।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency