खगड़िया।बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी के 40वें जन्मदिन पर आज गांव-कस्बे सहित जिला मुख्यालय में भी जश्न का माहौल रहा।विभिन्न जगहों पर उनका अवतरण दिवस मनाते हुए उनके दिर्घायु जीवन की कामना की गई।वीआईपी के खगड़िया जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर भी बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी जी का 40वां अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
उनके जन्मोत्सव मौके पर मौजूद वीआईपी के जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी,जिला महासचिव धर्मवीर सहनी, प्रदेश महासचिव पंकज सहनी,छात्र जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी,सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रियांशु,प्रदेश महासचिव ब्रजकिशोर सहनी, जिला सचिव रणवीर सहनी, जिला सचिव विकेश कुमार सहनी,नगर उपाध्यक्ष-सदानंद कुमार,समाज विकास संघ के अध्यक्ष हजारी प्रसाद साह, विकास सहनी और शुम्भा पंचायत अध्यक्ष दिनेश चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से मंत्री मुकेश सहनी के दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि ईश्वर की कृपा से श्री सहनी ताउम्र स्वास्थ्य रहें। ****************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.