Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home धर्म

*श्रीश्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा को ले बैठक आयोजित,भव्य मेला आयोजन को ले लिया कई निर्णय,तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा- कोविड -19 का रखा जाएगा पूरा ख्याल*

SDF Live India by SDF Live India
April 1, 2021
in धर्म
0
*श्रीश्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा को ले बैठक आयोजित,भव्य मेला आयोजन को ले लिया कई निर्णय,तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा- कोविड -19 का रखा जाएगा पूरा ख्याल*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

होली का पर्व समाप्त होने के बाद अब वसंती चैती दुर्गा पूजा की तैयारियां धीरे-धीरे चरम पर पहुंचती जा रही है।कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए चैती दुर्गा पूजा को लेकर सरकार के द्वारा क्या गाइड लाइंस जारी होते हैं,यह तो देखने वाली बात होगी।लेकिन खगड़िया जिला मुख्यालय के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बुधवार को चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी मेला आयोजन को लेकर श्रीश्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में भव्य तरीके से पूजा अर्चना किए जाने के साथ-साथ मेले का आयोजन किए जाने संदर्भित निर्णय लिया गया।समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति स्वरुपा मां जगदंबा का पूजनोत्सव शांति-सौहार्द के साथ धूम-धाम से मनाने को लेकर समिति के द्वारा कई आवश्यक बिन्दुओं पर गहन विचार किया गया। **************************************************** विचारोपरांत भव्य पण्डाल तोरण द्वार,रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सजावट,आगन्तुकों-श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल जल की व्यवस्था,मेले में खोये अथवा पाये गये बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के बाबत सूचना केन्द्र,शांति सद्भावना बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बलों और सुरक्षा समिति के नौजवानों की तैनाती पर बल तो दिया गया ही,बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले तथा मिक्की माउस के अलावे कोविड-19 निरोधात्मक व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। ****************************************************
सचिव पंकज कुमार रंजन, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, युवा अध्यक्ष वकील यादव, सदानंद यादव,लक्ष्मण यादव, कार्यकारिणी सदस्य भूषण यादव,गुंजन सिंह,बन्टी कुमार, कुणाल कुमार,मनोहर कुमार सहित समिति के दर्जनों सदस्यगणों की मौजूदगी में बैठक को संबोधित करते हुए समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार रवि ने राजेन्द्र चौक को संगम सागर बताया और कहा कि वसंती चैती दुर्गा मेला के दौरान राजेन्द्र चौक ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए पवित्र संगम सागर बन जाता है।आम लोगों से तन-मन-धन के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने इस मेले को सफल बनाने को ले खगड़िया नगर वासियों से सहयोग करने के वास्ते अपेक्षापूर्ण अपील की।इधर नगर समाज सेवी सह समिति के कार्यकारिणी कमिटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस ने चैती दुर्गा पूजा व मेला के आयोजन में अब तक सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला सबों का है।इसलिए इसकी सफलता की जिम्मेदारी हम शहर वासियों तथा नगर प्रशासन को निःस्वार्थ भावना से लेनी होगी।उन्होंने कहा कि यह मेला शहर के हृदय स्थल पर आयोजित किया जाना लोगों के लिए आकर्षक व दर्शनीय होता है।श्री प्रिंस ने यह भी कहा कि चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी मेले के दौरान कोविड 19 का पूरा ख्याल रखा जाएगा।इसके लिए कमिटी ठोस निर्णय ले चुकी है। ***************************************************

Previous Post

*बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी के जन्मोत्सव मौके पर जगह-जगह वीआईपी के कार्यकर्ता हुए एकत्रित,उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन को ले ईश्वर से की प्रार्थना*

Next Post

क्या पुलिस गिरफ्त में आयी महिला मुखिया ने लिखी खूनी खेल की पटकथा!चर्चित हत्याकांड की पड़ताल में जुटी पुलिस*

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
क्या पुलिस गिरफ्त में आयी महिला मुखिया ने लिखी खूनी खेल की पटकथा!चर्चित हत्याकांड की पड़ताल में जुटी पुलिस*

क्या पुलिस गिरफ्त में आयी महिला मुखिया ने लिखी खूनी खेल की पटकथा!चर्चित हत्याकांड की पड़ताल में जुटी पुलिस*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency