Sunday, March 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

आखिर कब तक होता रहेगा शराब के साथ-साथ स्मैक व गांजे का कारोबार और युवावर्ग होता रहेगा बर्बाद!स्मैक मार्केटिंग का नया फंडा:पांच युवाओं को लाओ और तुम फ्री में स्मैक पाओ,किया विरोध तो संगठित गिरोह के सितम का होना पड़ेगा शिकार

SDF Live India by SDF Live India
September 16, 2021
in खगड़िया
0
आखिर कब तक होता रहेगा शराब के साथ-साथ स्मैक व गांजे का कारोबार और युवावर्ग होता रहेगा बर्बाद!स्मैक मार्केटिंग का नया फंडा:पांच युवाओं को लाओ और तुम फ्री में स्मैक पाओ,किया विरोध तो संगठित गिरोह के सितम का होना पड़ेगा शिकार
0
SHARES
491
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 राजेश सिन्हा की रिपोर्ट 

 पूर्ण शराबबंदी के बाद भी बिहार में कब तक शराब का कारोबार होता रहेगा,यह तो शासक-प्रशासक ही जानें!लेकिन यह कहने में कहीं संकोच नहीं है कि शराब बंदी के बाद भी बिहार में न केवल शराब का धंधा काफी फल फूल रहा है,बल्कि स्मैक के साथ-साथ गांजे का भी व्यापार चरम पर है।यहां तक कि कफ सीरप और नशीली दवाओं के धंधा की चमक भी खूब दिख रही है।अन्य जिलों की बातों को कुछ देर के लिए नजरअंदाज कर अगर खगड़िया जिले की बात करें, तो यह जिला भले ही अति पिछड़ा हो,बाढ़ग्रस्त इलाका कहलाता हो,लेकिन यहां नशे का कारोबार जमकर हो रहा है।

देसी-विदेशी शराब के साथ-साथ स्मैक और गांजे का व्यापार चरम पर तो है ही, नशीली दवाओं और कफ सीरप का धंधा भी परवान पर है।ऐसी बात नहीं है कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान नहीं चलाती।पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के दिशा-निर्देश पर पुलिस समय-समय पर अभियान भी चलाती है और नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्त में भी लेती है।लेकिन धंधे से जुड़ी बड़ी मछलियों का शिकार नहीं हो पाने के कारण छोटे कारोबारी जेल से बाहर निकलते ही नशे के कारोबार में लग जाते हैं।स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब के कारोबार पर ग्रहण तो नहीं ही लग सका, स्मैक के गिरफ्त में आम शराबियों के साथ-साथ युवा वर्ग भी डूबता चला जा रहा है।स्थिति यह है कि स्मैकरों ने स्मैक बेचने का नया तरीका भी इजाद कर लिया है।स्मैकरों द्वारा पहले युवाओं को मुफ्त में स्मैक देकर उसका आदती बनाया जाता है,फिर बाद में जब युवाओं को स्मैक की लत लग जाती है,तो कहा जाता है कि पांच बंदे को लाओ,तुम्हें फ्री मिलेगा स्मैक।अब स्मैक पीने के लती हो चुके युवा पांच लड़कों को लाते है और उन्हें फ्री में स्मैक उपलब्ध करा दिया जाता है।इस तरह स्मैक तस्करों के लिए बाजार बड़ा हो जाता है। 

जानकारों की बातों पर अगर यकीन करें,तो स्मैक की गिरफ्त में आए कम उम्र के युवाओं ने इसे उड़ता खगड़िया बना दिया है।हालात यह है कि शहर तो क्या गांव में भी स्मैक का धंधा धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है।जिले में घटित कई घटनाओं को स्मैक पीने वाले युवाओं द्वारा अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है।जानकारों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों की कौन कहे,मथुरापुर, संहौली,सूर्य मंदिर चौक, जयप्रकाशनगर,सदर अस्पताल चौक,टमटम चौक सहित लगभग सभी चौक-चौराहों पर आसानी से स्मैक उपलब्ध हो जाता है।दो सौ से दो सौ पचास रुपये पुड़िया मिलने वाले स्मैक के लिए अक्सर युवाओं की भीड़ लगी रहती है।

इधर चित्रगुप्तनगर के थानाध्यक्ष संजीब कुमार ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के खिलाफ आमलोग साथ दें तो जल्द ही तस्वीर बदल दूंगा।कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या आपको किसी भी तरह की कोई भी जानकारी मिले,तो सीधे मेरे मोबाइल नम्बर पर तत्काल इसकी सूचना दें।

आपके द्वारा दी गई सूचना पूरी तरह से गोपनीय रखी जायेगी।उन्होंने कहा है कि आप लोग मेरे इस मिशन में शामिल हों।दूसरी तरफ स्थानीय लोग यह भी कहते हैं कि शहर में स्मैकरों का एक गैंग आतंक फैला रहा है।कभी किसी के घर या दुकानों में घुसकर कुछ भी चीजें छीनकर या लेकर भाग जाता है तो कभी सड़क पर छिनतई की घटना को अंजाम देता है।अगर आपने इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह लोग 15 से 20 के झुंड में आकर आपके साथ कुछ भी कर सकते हैं।कुछ ऐसा ही वाक्या बीते 13 सितम्बर को तब सामने आया,जब एसडीएफ लाइव इंडिया का खगड़िया जिला संवाददाता गौरव सिन्हा नगर थाना अंतर्गत टमटम चौक पर पहुंचकर स्मैकर गिरोह की करतूतों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहा था।कुछ फुटेज कैमरे में कैद हुआ ही हुआ था कि स्मैक से जुड़े कारोबारी संवाददाता से उलझ गए और यह कहते हुए कैमरे को तोड़ दिया कि अगर खबर प्रकाशित की गई तो अंजाम बुरा होगा।इस दौरान दहशत फैलाने के उद्धेश्य से नगर थाना अंतर्गत कमलपुर के एक स्मैक कारोबारी परिवार की ओर से फायरिंग भी की गई।बात अलग है कि इस संदर्भ में जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राम स्वार्थ पासवान ने घटनास्थल पर पुलिस को भेजा और खोखा बरामद कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी।इस संदर्भ में बीते 14 सितम्बर को एक प्राथमिकी भी पत्रकार गौरव सिन्हा द्वारा दर्ज कराई गई है।थानाध्यक्ष श्री पासवान ने स्पष्ट कहा है कि मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

नशे का कारोबार करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा कि खगड़िया जिला पुलिस स्मैकरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर नशे के सौदागरों की हेंकरी निकालती है अथवा शराब के साथ-साथ स्मैक और गांजे का कारोबार यूं ही जारी रहता है!

Previous Post

प्रभारी मंत्री मदन सहनी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,जेडीयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत,तो मंत्री ने कहा- जल्द होगा समस्याओं का समाधान

Next Post

सदर विधायक और नगर पार्षदों के बीच आखिर क्यों हो रहा तकरार,नगर परिषद के नगर पार्षदों ने विधायक पर लगाया गैर जिम्मेदार होने का आरोप,कहा-अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विधायक कर रहे हैं जनता को गुमराह

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
सदर विधायक और नगर पार्षदों के बीच आखिर क्यों हो रहा तकरार,नगर परिषद के नगर पार्षदों ने विधायक पर लगाया गैर जिम्मेदार होने का आरोप,कहा-अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विधायक कर रहे हैं जनता को गुमराह

सदर विधायक और नगर पार्षदों के बीच आखिर क्यों हो रहा तकरार,नगर परिषद के नगर पार्षदों ने विधायक पर लगाया गैर जिम्मेदार होने का आरोप,कहा-अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विधायक कर रहे हैं जनता को गुमराह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

March 8, 2026
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency