Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

सदर विधायक और नगर पार्षदों के बीच आखिर क्यों हो रहा तकरार,नगर परिषद के नगर पार्षदों ने विधायक पर लगाया गैर जिम्मेदार होने का आरोप,कहा-अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विधायक कर रहे हैं जनता को गुमराह

SDF Live India by SDF Live India
September 22, 2021
in खगड़िया
0
सदर विधायक और नगर पार्षदों के बीच आखिर क्यों हो रहा तकरार,नगर परिषद के नगर पार्षदों ने विधायक पर लगाया गैर जिम्मेदार होने का आरोप,कहा-अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विधायक कर रहे हैं जनता को गुमराह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

राजेश सिन्हा

 

खगड़िया के सदर विधायक छत्रपति यादव द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड की जर्जरता के लिए नगर परिषद को जिम्मेवार ठहराए जाने के बाद से खगड़िया का राजनीतिक पारा इतना चढ़ गया है कि वार्ड पार्षदों के साथ-साथ पूर्व वार्ड पार्षदों ने विधायक को गैर जिम्मेदार बताते हुए उन पर जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगा दिया।

दरअसल,विधायक छत्रपति यादव द्वारा बीते दिनों बयान जारी करने के बाद आज मंगलवार अर्थात 22सितम्बर को नगर परिषद कार्यालय में नगर उप सभापति सुनील कुमार पटेल,सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चंद्रशेखर कुमार,नगर पार्षद रणवीर कुमार,दीपक चंद्रवंशी,जितेंद्र गुप्ता, पूर्व नगर पार्षद मो० रुस्तम अली,मो०जावेद अली तथा पप्पू यादव ने स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।

                                      पत्रकारों से मुखातिब हुए सशक्त स्थायी समिति के सदस्य चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि अगर नगर परिषद खगड़िया के स्टेशन रोड को बनाना या मरम्मति करना होता,तो स्टेशन रोड की स्थिति यह नहीं होती।

नगर परिषद खगड़िया के द्वारा आमजनों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जाता रहा है।नगर परिषद खगड़िया नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार कार्य करती है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद खगड़िया को नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिनांक- 17.09.2019 के पत्रांक 4927 के जरिए यह आदेश दिया गया कि 20 फीट से अधिक चौड़ी सड़क पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाय।इतना ही नहीं, पुनः दिनांक – 29.11.2020 को पत्रांक – 6334 के जरिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर द्वारा भी निर्देश दिया गया कि पथ निर्माण विभाग को 20 फीट से अधिक चौड़ी सड़क हस्तांतरित कर विभाग को सूचित करें।

                                    नगर परिषद खगड़िया दिनांक- 15.12.2020 को पत्रांक -2056 से हस्तांतरित करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजकर हस्तांतरित किया गया है। 

                                    उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी खगड़िया द्वारा दिनांक – 23.06.2021 को पत्रांक – 1328 से प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना एवं नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा गया है।

                                   पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि प्रभारी मंत्री मदन सहनी की अध्यक्षता में दिनांक – 31. 05.2021को गूगल मीट के द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई थी।नगर सभापति सीता कुमारी द्वारा स्टेशन रोड के निर्माण के लिए मंत्री से अनुरोध किया गया था।

                                   जिला पदाधिकारी खगड़िया द्वारा बताया गया कि संबंधित सड़क नगर परिषद से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो गई है एवं इस संबंध में विभाग से पत्राचार भी किया गया है।विभागीय आदेश मिलते ही सड़क निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जायेगा।इससे पूर्व भी 11.05.2021 की बैठक में डीएम द्वारा यही जबाब दिया गया था। 

                                     चन्द्रशेखर कुमार के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर नगर सभापति सीता कुमार ने स्टेशन रोड निर्माण के लिए अनुरोध करते हुए आवेदन दिया गया था।समाहरणालय स्थित सभा भवन में समीक्षा बैठक में भी स्टेशन रोड सड़क निर्माण को लेकर चर्चा हुई तो उप मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया कि जल्द ही सड़क निर्माण कराया जायेगा। 

                                     चन्द्रशेखर कुमार के अनुसार,विधायक द्वारा जिस पत्र का हवाला देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि जब तक पथ निर्माण विभाग स्टेशन रोड का निर्माण नहीं कराती है,तब तक नगर परिषद इस सड़क की देख रेख करेगी।अगर इस तरह का कोई पत्र नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा निर्गत किया गया होता,तो उप मुख्यमंत्री जिला पदाधिकारी को बैठक में जानकारी देते।पत्रांक -762 दिनांक- 26.07.2021 की बात विधायक कर रहे हैं,लेकिन इस तारीख की बात दोनों उप मुख्यमंत्रियों की बैठक जिला में हुई है।

 

 

 

 

 

 

दोंनो बैठकों में स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण की चर्चा हुई, लेकिन इस तरह के पत्र की चर्चा नहीं हुई।

                                    उन्होंने आक्रोशित लहजे में कहा कि खगड़िया के सदर विधायक आमजनों को गुमराह कर रहे हैं।विधायक छत्रपति यादव से कुछ हो नहीं रहा।इसलिए अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कुछ- कुछ अनाप शनाप बोल रहे हैं।रणवीर कुमार तथा जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि खगड़िया विधायक आमजनों को यह बतायें कि उन्होंने उक्त सड़क निर्माण के लिए विधान सभा में कभी मामला उठाया या पथ निर्माण के सचिव से वार्ता की गई!जबकि विधायक की कुर्सी संभाले ग्यारह माह से ऊपर हो गया है।विधायक द्वारा कभी एक भी जनहित का काम किया गया है।वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के मुताबिक नगर विकास विभाग या पथ निर्माण विभाग द्वारा नगर परिषद खगड़िया को सड़क की मरम्मति का जब भी आदेश मिलेगा,पंद्रह दिनों के अंदर उक्त सड़क की मरम्मति नगर परिषद द्वारा करा दी जाएगी।बहरहाल,स्टेशन रोड की मरम्मति कब होगी,यह तो शासक-प्रशासक ही जाने लेकिन विधायक और नगर पार्षदों के बीच ठनी रार की चर्चा जगह-जगह हो रही है।

Previous Post

आखिर कब तक होता रहेगा शराब के साथ-साथ स्मैक व गांजे का कारोबार और युवावर्ग होता रहेगा बर्बाद!स्मैक मार्केटिंग का नया फंडा:पांच युवाओं को लाओ और तुम फ्री में स्मैक पाओ,किया विरोध तो संगठित गिरोह के सितम का होना पड़ेगा शिकार

Next Post

पीएम नरेन्द्र मोदी को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने आखिर क्यों बताया नव भारत का विश्वकर्मा ग्लोबल लीडर!कहा- 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होगा अनाज का वितरण,आगामी 7अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
पीएम नरेन्द्र मोदी को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने आखिर क्यों बताया नव भारत का विश्वकर्मा ग्लोबल लीडर!कहा- 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होगा अनाज का वितरण,आगामी 7अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

पीएम नरेन्द्र मोदी को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने आखिर क्यों बताया नव भारत का विश्वकर्मा ग्लोबल लीडर!कहा- 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत होगा अनाज का वितरण,आगामी 7अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency