Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

बिजली दर में वृद्धि को वापस लेने और आरटीआई कार्यकर्ता शैलेन्द्र तरकर की रिहाई तक होता रहेगा आंदोलन:कृष्णा नन्द यादव

SDF Live India by SDF Live India
March 29, 2023
in खगड़िया
0
बिजली दर में वृद्धि को वापस लेने और आरटीआई कार्यकर्ता शैलेन्द्र तरकर की रिहाई तक होता रहेगा आंदोलन:कृष्णा नन्द यादव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

 

एसडीएफ लाइव इंडिया

खगड़िया।एक तरफ देश महंगाई,बेरोजगारी और निजीकरण का दंश झेल रही है,तो दूसरी तरफ बिहार बिजली की मार झेलने को विवश है।केंद्र सरकार की ओर इशारा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी अंतरात्मा में झांक कर देखना चाहिए कि,वह राज्य की गरीब जनता के हित का कितना ख्याल रखते हैं।बिहार के मुखिया नीतीश कुमार राहुल गांधी प्रकरण पर भारत सरकार को क्या आईना दिखाएंगे।आपके राज्य में एक सामाजिक कार्यकर्ता को सूचना के अधिकार का उपयोग कर भ्रष्ट अधिकारियों का पोल खोलने के एवज में पुलिस द्वारा जेल भेज दिया जाता है।उपरोक्त बातें जाप के जिला अध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि,इन तमाम सवालों को लेकर राजेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार को चेतावनी दी गई है।सरकार अगर इन तमाम मामलों को लेकर सजग नहीं हुई और जनता के हित की बात नहीं की,तो जन आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि,इसके पूर्व जन अधिकार पार्टी द्वारा बीते सोमवार को बिजली दर में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया था।सर्वप्रथम जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता हाजीपुर स्थित जाप कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए थे और वहां से पुतला लेकर हाथ में नीतीश सरकार विरोधी तख्ती लेते हुए बिजली दर में वृद्धि को वापस लेना होगा,विकास के नाम पर गरीब को लूटना बंद करो, प्रीपेड मीटर धोखा है,स्मार्ट मीटर लगवाना बंद करो, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह तरकर को रिहा करो, सामाजिक कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमों में फंसाना बंद करो इत्यादि नारा लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए राजेंद्र चौक पर पहुंचे।जहां यह जुलूस सभा में तब्दील हो गयी थी।जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार कर रहे थे।जाप के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद यादव ने कहा था कि एक तो पहले से ही स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब को कतरा जा रहा था।अब उस पर 24% की वृद्धि कर मानो गले ही दबाने का दुस्साहस किया गया है।इस तुगलकी फरमान के खिलाफ जाप के साथी अंतिम चरण तक लड़ाई लड़ेंगे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने दो टूक लहजे में कहा था कि यदि बिहार सरकार बिजली दर को अविलंब वापस नहीं लेगी तो हम पप्पू यादव के सिपाही सरकार के हर प्रकार के टैक्स देने पर  रोक लगाएंगे।फिर बिजली ग्रिड को बंद करेंगे।यदि हम गरीब जनता अंधकार में रहेंगे तो शासन प्रशासन को भी अंधकार में रहना पड़ेगा।वहीं जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा था कि जिस प्रकार खगड़िया पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह को भ्रष्ट पदाधिकारी के द्वारा किए गए फर्जी केस के बिनाह पर जेल भेजा,यह आजाद नागरिक के लिए खतरे का संकेत है।

जिस सरकार के राज में भ्रष्ट व्यक्ति का पोल खोलने वाले इंकलाबी को फर्जी मुकदमा में जेल जाना पड़े,उस प्रशासन की मानसिकता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।उन्होंने खगड़िया जिला प्रशासन से शैलेंद्र तरकर की रिहाई की मांग की थी।

अपने संबोधन में प्रधान महासचिव मृत्युंजय यादव, युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पंत ने कहा था कि,सरकार कितने तरीके से जनता का शोषण करेगी!उन्होंने आम जनता से कहा किया था कि निजीकरण का परिणाम तो अब दिखना ही प्रारंभ हुआ है।पहले कोरोना काल में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और अभिभावक से लाखों का दोहन।फिर अभिभावक सरकार व प्रशासन के दरवाजे पर नाक रगड़ती रह गए।लेकिन प्राइवेट स्कूल वालों ने रुपये ले ही लिया।इधर जब से बिजली निजी कंपनी के हाथ गई है, तब से अपना जलवा दिखाया जाने लगा है और कंपनी जब चाह रही है आपकी जेब काट रही है।यदि अभी भी आम जनता सचेत नहीं हुई तो आने वाला दिन और भी भयावह होगा।

जाप,युवा शक्ति,युवा परिषद और छात्र परिषद के साथी ने संकल्प लिया कि अंतिम सांस तक सरकार की गलत नीति के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

मौके पर मो.आलम राही, अजीत कुमार पप्पू,जाप नेता कविरंजन यादव,जवाहर यादव,शिवजी राम,नीरज कुमार यादव,सुशांत कुमार, रणवीर कुमार यादव,संतोष कुमार,पिंटूस कुमार आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Previous Post

बहुचर्चित पूर्व विधायक रणवीर यादव को जमानत मिलने से आह्लादित हुए समर्थक,जिप अध्यक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति जताया आभार,दिया साधुवाद

Next Post

रंगदारी नहीं मिलने से आक्रोशित बदमाशों ने पुल निर्माण कंपनी के मुंशी को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
रंगदारी नहीं मिलने से आक्रोशित बदमाशों ने पुल निर्माण कंपनी के मुंशी को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

रंगदारी नहीं मिलने से आक्रोशित बदमाशों ने पुल निर्माण कंपनी के मुंशी को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency