एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो,खगड़िया
बिहार के खगड़िया में महंगाई और रसोई गैस की किल्लत को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमिटी ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से सड़कों पर उतरे।
विरोध मार्च एनएसी रोड, स्टेशन रोड और राजेंद्र चौक से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. अविनाश कुमार ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और आम लोग गैस के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर गैस संकट और महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रतिनियुक्त खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा और डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान, जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता,कांग्रेस नेता शोभाकांत चौधरी,अजीत शर्मा,सुभाष रत्न,राजीव कुमार रंजन,जनार्दन यादव,लाली किन्नर,फिरोज आलम,कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी,कार्यकारी नगर अध्यक्ष एकलव्य पटेल,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेस नेता राजा गुप्ता,फूलचंद्र यादव,चन्दन कुमार यादव,नीरज कुमार, विवेकानंद सिंह,प्रभात कुमार धर्मवीर,मनीष सिंह,विपिन शर्मा,दीपक यादव,छोटू यादव,गुलशन यादव, वीर प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।















