एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया जिले में शिक्षा का परचम एक बार फिर बुलंद हुआ! कोशी साइंस क्लासेज (KSC) ने इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में अद्वितीय सफलता हासिल की।
लगभग 80 विद्यार्थियों ने 400+ अंक लाकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया।
KSC परिसर में आयोजित समारोह में छात्रों को भव्य सम्मान दिया गया। CMD मनीष कुमार सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष मिश्रा, और डायरेक्टर राजीव कुमार चौहान ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
पूरे माहौल में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई।
KSC के शिक्षकों ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
कड़ी मेहनत
अनुशासन
लगातार अभ्यास
सही मार्गदर्शन
यह चार सूत्री मंत्र किसी भी विद्यार्थी को सपनों की ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं।व्यक्तिगत मार्गदर्शन और डाउट क्लियरिंग
नियमित टेस्ट और प्रैक्टिस
बोर्ड के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
परिणाम-आधारित और अनुशासनिक ढांचा, जिससे हर छात्र अपनी क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग कर सके |अभिभावकों ने कहा कि KSC ने उनके बच्चों को सही दिशा, मजबूत आधार और आत्मविश्वास दिया।
विद्यार्थियों ने भी मान्यता दी कि अनुशासित माहौल, अनुभवी शिक्षक और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता की मूल वजह हैं।















