एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
राजाजान ग्राम में तीन दिवसीय श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ सह रामकथा का समापन भव्य और दिव्य वातावरण में हुआ।
हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे स्थल को भक्ति और आस्था की लहरों से भर दिया। हर ओर रामधुन, भजन-कीर्तन और प्रवचन की गूंज ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह में समाजसेवी ई. धर्मेंद्र कुमार और युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नागेन्द्र सिंह त्यागी उपस्थित रहे। कथा वाचिका जानकी प्रिया जी को प्रभु श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
उनके ओजस्वी प्रवचनों ने सभी श्रद्धालुओं के मन को छू लिया और राम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म का संदेश गहराई से दिया।
तीन दिवसीय महायज्ञ में क्षेत्रवासियों ने तन, मन और धन से सहयोग किया।
भव्य पंडाल, शानदार प्रकाश व्यवस्था, सुव्यवस्थित भंडारा और निष्ठावान स्वयंसेवकों ने इसे और भी प्रभावशाली बनाया।
यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत उदाहरण बनकर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बना।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य उप मुखिया राकेश कुमार उर्फ सिट्टू यादव, अर्जुन यादव,सरपंच मनोज कुमार,वशिष्ठ यादव,मुन्ना यादव, प्रियांशु कुमार,अजय यादव, बख्तौर पहलवान,रविंद्र यादव, सुशांत यादव,सिकंदर आजाद वक्त,राजेश कुमार,रोहित यादव, पप्पू यादव,सुशील कुमार,राहुल कुमार,गोपाल कुमार,अवध महंथ इत्यादि उपस्थित थे।















