Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

मथुरापुर में विकास का बिगुल: ₹51 लाख की दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन, सड़क और नाला निर्माण से बदलेगी पूरे इलाके की तस्वीर

SDF Live India by SDF Live India
June 29, 2026
in खगड़िया
0
मथुरापुर में विकास का बिगुल: ₹51 लाख की दो बड़ी योजनाओं का उद्घाटन, सड़क और नाला निर्माण से बदलेगी पूरे इलाके की तस्वीर
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है।सड़क,नाला, पुलिया,सामुदायिक शौचालय, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के माध्यम से नगर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।इसी कड़ी में मथुरापुर क्षेत्र को करीब ₹51 लाख की दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की सौगात मिली।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या-07 एवं वार्ड संख्या-09 में लगभग ₹51 लाख की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

सबसे पहले वार्ड संख्या-07 में लगभग ₹23 लाख 86 हजार की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।वर्षों से खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।अब नई पीसीसी सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

इसके बाद वार्ड संख्या-09 में लगभग ₹28 लाख 57 हजार की लागत से निर्मित आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा किया गया।

इस योजना के पूरा होने से जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा तथा सड़क और नाला दोनों की सुविधा मिलने से क्षेत्र में स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं,बल्कि प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं।इसलिए नगर परिषद योजनाबद्ध तरीके से सभी वार्डों में आवश्यक विकास कार्य करा रही है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यकाल में नगर क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क,नाला, पुलिया,सामुदायिक शौचालय, पोखर सौंदर्यीकरण,पार्क निर्माण तथा अन्य जनहित की योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी,जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

नगर सभापति ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का चयन कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है,ताकि नगर के सभी नागरिकों को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं नगर सभापति अर्चना कुमारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से जिन सड़कों और नालों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,वे अब साकार हो रही हैं।इन योजनाओं से न केवल लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद ऋतुराज कुमार,वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव,वार्ड पार्षद गुलशन कुमार,संघर्ष पटेल,प्रीतम कुमार झा,पप्पू सिंह,रुपेश सिंह,शक्तिमान सिंह, लुचो कुमार,मुकेश कुमार,चीकू कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों से नगर की तस्वीर बदल रही है।

उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र आधारभूत सुविधाओं के मामले में राज्य के अग्रणी नगर निकायों में शामिल होगा।

करीब ₹51 लाख की इन दोनों योजनाओं के उद्घाटन के साथ मथुरापुर क्षेत्र को सड़क और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिली है।स्थानीय लोगों का मानना है कि यह केवल दो योजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका लाभ हजारों लोगों को वर्षों तक मिलता रहेगा।

Previous Post

मुहर्रम पर दिखी कौमी एकता की मिसाल,ताजिया जुलूस में उमड़ा खगड़िया,राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव बोले- सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं पर्व,प्रशासन की व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Next Post

नशे-लॉटरी का हब बने खगड़िया के सन्हौली मंदिर चौक सहित आस पुलिस गश्ती के सामने बिक रहा ‘जहर’,दिन में 3 बार लॉटरी ड्रॉ,शाम ढ़लते ही सज जाता है गांजा-गोली का बाजार,चित्रगुप्तनगर थाने पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
नशे-लॉटरी का हब बने खगड़िया के सन्हौली मंदिर चौक सहित आस पुलिस गश्ती के सामने बिक रहा ‘जहर’,दिन में 3 बार लॉटरी ड्रॉ,शाम ढ़लते ही सज जाता है गांजा-गोली का बाजार,चित्रगुप्तनगर थाने पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

नशे-लॉटरी का हब बने खगड़िया के सन्हौली मंदिर चौक सहित आस पुलिस गश्ती के सामने बिक रहा 'जहर',दिन में 3 बार लॉटरी ड्रॉ,शाम ढ़लते ही सज जाता है गांजा-गोली का बाजार,चित्रगुप्तनगर थाने पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency