एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहली बार आयोजित होने जा रहे राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए खगड़िया जिला राजद पूरी तरह सक्रिय हो गया है।शनिवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला कमेटी,प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी डॉ. एज्या यादव मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. एज्या यादव ने कहा कि पांच जुलाई को पूरे बिहार के जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस उत्सव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि खगड़िया में भी हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने कहा कि इस बार का स्थापना दिवस इसलिए भी खास है,क्योंकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पहली बार यह आयोजन हो रहा है,जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।डॉ.एज्या यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने,गरीबों, दलितों,पिछड़ों,अतिपिछड़ों,
किसानों,युवाओं और शोषित-वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी और आज भी पार्टी उसी विचारधारा पर मजबूती से आगे बढ़ रही है।वहीं जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पांच जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे जिला राजद कार्यालय में 30वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा।उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि पार्टी की विचारधारा,सामाजिक न्याय और गरीबों के सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दिवस भी है।उन्होंने कहा कि राजद सरकार के कार्यकाल में दलितों,पिछड़ों, अतिपिछड़ों और अल्पसंख्यकों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी तथा पंचायतों से लेकर प्रशासन तक इन वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित कुमार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया,मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण राय,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जफर,मानसी नगर अध्यक्ष रविश यादव,खगड़िया नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोहित कुमार,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,जिला महासचिव अनिल यादव,जिला सचिव शकलदीप यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, राजद नेता विक्की आर्या,योगेंद्र यादव,गणेश शर्मा,राजेश यादव, आमिर खान,पुतुल कुमारी, प्रमिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया














