Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

“मानसी के शिक्षा इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय: राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ, विधायक बबलू मंडल बोले— चुनाव में किया वादा हुआ पूरा, विधानसभा में उठाई थी आवाज़, अब हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय”

SDF Live India by SDF Live India
July 16, 2026
in खगड़िया
0
“मानसी के शिक्षा इतिहास में जुड़ा सुनहरा अध्याय: राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ, विधायक बबलू मंडल बोले— चुनाव में किया वादा हुआ पूरा, विधानसभा में उठाई थी आवाज़, अब हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय”
0
SHARES
29.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र के मानसी प्रखंड को लंबे इंतजार के बाद राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात मिल गई।कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर खगड़िया सदर के विधायक बबलू कुमार मंडल ने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादा जनता से किया था,उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारना होता है और मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना उसी संकल्प का परिणाम है।मानसी के घरारी स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया था कि यदि जनता उन्हें अवसर देगी तो मानसी में उच्च शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद इस विषय को प्राथमिकता देते हुए विधानसभा के बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान सरकार के समक्ष मजबूती से रखा।लगातार प्रयास और विभागीय स्तर पर फॉलोअप के बाद सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लिया और कॉलेज की स्थापना की दिशा में आवश्यक कदम उठाए।

विधायक ने कहा कि मानसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब तक स्नातक की पढ़ाई के लिए खगड़िया जिला मुख्यालय या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था।आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रतिदिन आवागमन या बाहर रहकर पढ़ाई करना आसान नहीं था।परिवहन,किराया और अन्य खर्चों के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में ही प्रभावित हो जाती थी।विशेष रूप से छात्राओं के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण थी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है।यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके घर के निकट उपलब्ध हो जाए तो न केवल उनका भविष्य बेहतर बनता है,बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलती है।इसी सोच के साथ उन्होंने मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना को अपना लक्ष्य बनाया और इसे पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे केवल घोषणाओं की राजनीति में विश्वास नहीं करते,बल्कि जो भी वादा जनता से करते हैं, उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,सिंचाई,रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को लेकर उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खगड़िया सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार सरकार के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि मानसी में डिग्री कॉलेज की स्थापना से हजारों छात्र- छात्राओं का भविष्य संवरने का मार्ग प्रशस्त होगा।अब स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का दायरा भी विस्तृत होगा।

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी विक्रम विरकर, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती,जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड,मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,जदयू प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद,भाजपा नेता जितेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने मानसी में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।अब इस संस्थान के शुरू होने से ग्रामीण अंचल के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की शैक्षणिक पहचान भी मजबूत होगी।

वहीं कार्यक्रम समाप्ति के बाद विधायक ने मानसी में संचालित होने वाली पिंक बस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने बताया कि यह बस मानसी प्रखंड में चलेगी और महिलाओं के लिए विशेष सेवा देगी।

Previous Post

खगड़िया में बायपास बना मौत का रास्ता,वार्ड पार्षद रुबी देवी सहित अन्य पार्षदों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,कहा-साहब!स्पीड ब्रेकर लगाकर लोगों की जान बचाइए

Next Post

घटिया निर्माण पर खगड़िया नगर परिषद का सबसे बड़ा एक्शन: वार्ड-09 और 29 की योजनाओं में जांच के बाद लाखों की कटौती, संवेदक वरुण कुमार की ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
घटिया निर्माण पर खगड़िया नगर परिषद का सबसे बड़ा एक्शन: वार्ड-09 और 29 की योजनाओं में जांच के बाद लाखों की कटौती, संवेदक वरुण कुमार की ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू

घटिया निर्माण पर खगड़िया नगर परिषद का सबसे बड़ा एक्शन: वार्ड-09 और 29 की योजनाओं में जांच के बाद लाखों की कटौती, संवेदक वरुण कुमार की ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency