एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया जिले के बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव के अवसर पर अंतर्राज्यीय दंगल (कुश्ती) के आयोजन को लेकर दंगल(कुश्ती) कमिटी की बैठक आज रविवार अर्थात 19जुलाई को कमिटी के अध्यक्ष अंगद यादव की अध्यक्षता में की गई।बैठक में मुख्य रुप से यह निर्णय लिया गया कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव के अवसर पर अंतर्राज्यीय दंगल(कुश्ती) का आयोजन आगामी23,24,25 एवं 26 अगस्त को किया जायेगा।इस कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता में बिहार सहित अन्य राज्य के महिला एवं पुरूष पहलवान भाग लेंगे।
राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि बलुआही ठाकुरबाड़ी में वर्षों से झूलन महोत्सव मनाया जाता है।इस झूलन महोत्सव में पांच दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन होता है।
उन्होंने कहा कि,पिछले वर्ष से झूलन महोत्सव के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष भी झूलन महोत्सव के अवसर पर अंतर्राज्यीय महिला एवं पुरूष पहलवान के बीच (कुश्ती) दंगल का आयोजन किया जायेगा।बलुआही ठाकुरबाड़ी में धर्मशाला के पीछे बगीचे में अखाड़ा का निर्माण हो चुका है।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि,बलुआही ठाकुरबाड़ी में बन रहे भव्य राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण भी पूर्ण होने को है।इस राधाकृष्ण मंदिर के निर्माण हो जाने से खगड़िया शहर सहित पूरे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नागेश्वर सिंह,पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, प्रमोद साह,सिंटू सिन्हा,मनोज चौधरी,शकलदीप यादव, प्रमोद यादव,छेदी यादव, मिथलेश गुप्ता,विक्की आर्या, मोहम्मद नसीम उर्फ लंबू, ठाकुरबाड़ी के सदस्य नंदन यादव,ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव आदि मौजूद थे।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया













