• होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

खगड़िया: 30 जुलाई के बाद बंद हो जाएगा मौका! राशन कार्ड बनवाना हो या परिवार के सदस्य का नाम जुड़वाना, अब नहीं किया आवेदन तो हो सकता है बड़ा नुकसान; पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने जारी की बड़ी अपील

SDF Live India by SDF Live India
July 27, 2026
in खगड़िया
0
खगड़िया: 30 जुलाई के बाद बंद हो जाएगा मौका! राशन कार्ड बनवाना हो या परिवार के सदस्य का नाम जुड़वाना, अब नहीं किया आवेदन तो हो सकता है बड़ा नुकसान; पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने जारी की बड़ी अपील
0
SHARES
30k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

अगर आपके परिवार में किसी नए सदस्य का नाम अब तक राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, या फिर किसी कारणवश आपका नया राशन कार्ड नहीं बन पाया है, तो अब आपके पास बेहद कम समय बचा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 तक ही आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद होने की संभावना है।

ऐसे में अंतिम तारीख का इंतजार करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसी को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 के पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने लोगों से समय रहते आवेदन करने और अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
सरकार के निर्देश पर राज्यभर में राशन कार्ड से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 स्थित बलुआही ठाकुरबाड़ी परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा अपने-अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और नए राशन कार्ड बनवाने तथा पुराने राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा किए।

शिविर में वार्ड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नवीन कुमार सिन्हा एवं विकास मित्र सरिता कुमारी ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की, आवश्यक जानकारी दी और सभी पात्र लोगों के आवेदन फॉर्म भरवाकर जमा किए। शिविर के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें।

इस मौके पर वार्ड पार्षद रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से वार्ड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनके घर के नजदीक ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सके।
पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि 30 जुलाई अंतिम तिथि है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

अंतिम दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन संबंधित डीलर, विकास मित्र या आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा कर दें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को भी इस अभियान की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह जाए।

उन्होंने बताया कि नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को आवासीय प्रमाण पत्र अथवा वोटर कार्ड, एक लाख रुपये से कम आय का आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, चालू मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग फोटो, पूरे परिवार का एक संयुक्त फोटो तथा प्रपत्र ‘क’ भरकर संबंधित डीलर या विकास मित्र के पास जमा करना होगा।

वहीं पुराने राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए राशन कार्डधारी का आवासीय प्रमाण पत्र अथवा वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, चालू मोबाइल नंबर, सभी सदस्यों का आधार कार्ड, प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग फोटो, पूरे परिवार का संयुक्त फोटो, पुराने राशन कार्ड की छायाप्रति तथा प्रपत्र ‘ख’ भरकर संबंधित डीलर या विकास मित्र के पास जमा करना अनिवार्य होगा।

पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि राशन कार्ड केवल सस्ते अनाज प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का आधार भी है। ऐसे में किसी भी पात्र परिवार को इस अभियान को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के परिवार में नवविवाहिता, नवजात शिशु या अन्य सदस्य का नाम अब तक राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है, वे भी निर्धारित समय के भीतर आवेदन अवश्य करें।

उन्होंने अंत में कहा कि 30 जुलाई के बाद पछताना न पड़े, इसलिए आज ही अपने दस्तावेज तैयार करें, फॉर्म भरें और सरकार के इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। समय पर किया गया आवेदन ही भविष्य में खाद्य सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगा।

Previous Post

खगड़िया में विकास का ऐतिहासिक शंखनाद! वर्षों से बदहाल प्रेम ज्ञान वाटिका स्कूल गली की बदलेगी तकदीर, ₹23.27 लाख की सड़क-आरसीसी नाला योजना का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया भव्य शिलान्यास; जलजमाव और कीचड़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति!

Next Post

खगड़िया: वर्षों की परेशानी पर लगा विराम! विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से बनवाया खोनमा धार पर पीपा पुल, किसानों, छात्र-छात्राओं और हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, अब स्थायी पुल निर्माण को लेकर भी तेज हुई पहल

Next Post
खगड़िया: वर्षों की परेशानी पर लगा विराम! विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से बनवाया खोनमा धार पर पीपा पुल, किसानों, छात्र-छात्राओं और हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, अब स्थायी पुल निर्माण को लेकर भी तेज हुई पहल

खगड़िया: वर्षों की परेशानी पर लगा विराम! विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने निजी कोष से बनवाया खोनमा धार पर पीपा पुल, किसानों, छात्र-छात्राओं और हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, अब स्थायी पुल निर्माण को लेकर भी तेज हुई पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • 1
  • 20bet
  • 888 casino
  • best online casino
  • bezpecne zahranicni casino
  • bizzo casino
  • blackjack ballroom
  • boomerang
  • buran
  • casinia
  • casino
  • casino classic
  • casino kingdom
  • casino rocket
  • casino trustly
  • casumo
  • cazeus
  • cosmobet
  • duospin
  • frumzi
  • gxmble
  • hell spin
  • jackbit
  • legiano
  • lucky dreams
  • lucky nugget
  • magius
  • mirax
  • mro
  • mrpacho
  • mystake
  • najboljše spletne igralnice
  • national casino
  • neon54
  • nine casino
  • paysafe online casino
  • pistolo
  • platinum play
  • Politics
  • Post
  • prezzy card online casino
  • public
  • review
  • robocat
  • rolletto
  • roobet
  • ruby fortune
  • skycrown
  • slots gallery
  • slotsgem
  • spinanga
  • spinbetter
  • spinyoo
  • stonevegas
  • thrill
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • vegashero
  • vox casino
  • wazamba
  • West bengal
  • winshark
  • wiz slots
  • zahranicni casino online
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 SDF Live India. All Righs Reserved.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2026 SDF Live India. All Righs Reserved.