• होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

खगड़िया में विकास का ऐतिहासिक आगाज़: ₹4.50 करोड़ की मेगा ड्रेनेज परियोजना का शुभारंभ, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल व नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया नारियल फोड़कर शिलान्यास, वर्षों पुराने जलजमाव से स्थायी राहत की जगी उम्मीद

SDF Live India by SDF Live India
July 31, 2026
in खगड़िया
0
खगड़िया में विकास का ऐतिहासिक आगाज़: ₹4.50 करोड़ की मेगा ड्रेनेज परियोजना का शुभारंभ, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल व नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया नारियल फोड़कर शिलान्यास, वर्षों पुराने जलजमाव से स्थायी राहत की जगी उम्मीद
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया

खगड़िया नगर के लिए मंगलवार का दिन विकास के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन बन गया।वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे शहर को स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी सौगात मिली है।मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत बुडको द्वारा लगभग ₹4.50 करोड़ की लागत से बनने वाले महत्वपूर्ण आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल एवं नगर सभापति अर्चना कुमारी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

यह महत्वाकांक्षी नाला आरओबी(रेलवे ओवरब्रिज) से समाहरणालय होते हुए परमानंदपुर के रास्ते मालती धार तक बनाया जाएगा।इस परियोजना को खगड़िया शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक माना जा रहा है।इसके निर्माण से शहर के कई इलाकों में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से शहर के लिए इस तरह की बड़ी जलनिकासी योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।बरसात के दौरान सड़कें और मोहल्ले जलमग्न हो जाते थे,जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।अब इस परियोजना के धरातल पर उतरने से नगरवासियों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया के समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जलनिकासी की समस्या शहर के विकास में सबसे बड़ी बाधा रही है।यह परियोजना पूरी होने के बाद शहर की बड़ी आबादी को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।उन्होंने बुडको के अधिकारियों से निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आग्रह किया।

नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि यह केवल एक नाला निर्माण योजना नहीं, बल्कि खगड़िया के भविष्य को सुरक्षित करने वाली परियोजना है।वर्षों से लोग जलजमाव के कारण परेशान थे।नगर परिषद लगातार इस दिशा में प्रयासरत थी और आज वह सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहर को जलजमाव मुक्त,स्वच्छ और आधुनिक बनाना है तथा इसी उद्देश्य से लगातार बड़ी-बड़ी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है और आने वाले समय में शहर की आधारभूत संरचना में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी।उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा लगातार विभागीय स्तर पर प्रयास किए गए,जिसके परिणामस्वरूप आज इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ संभव हो सका।उन्होंने कहा कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद शहर के अनेक वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा।

इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, पूर्व उपसभापति राजू फोगला,जदयू नेता दीपक सिन्हा,जदयू नेत्री नीलम वर्मा, संदीप केडिया,वार्ड पार्षद शोभा देवी,पप्पू यादव,बबलू कुमार,ऋतुराज कुमार,रंजीत कुमार,गुलशन कुमार,सचिन कुमार,श्रवण कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार,पिंटू कुमार,रणवीर कुमार,विक्की कुमार,अक्षय सूरी,प्रणव कुमार,मंटू यादव, जैबु मंडल,राज किशोर चौरसिया,आर्किटेक्ट शुभम कुमार,राजीव कुमार चौहान, प्रभाकर कुमार,राजेश कुमार, अमरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि यह परियोजना खगड़िया के लिए”गेम चेंजर” साबित होगी।वर्षों से बरसात में होने वाले जलजमाव, सड़क क्षति और आवागमन की समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा और खगड़िया एक बेहतर एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित होगा।करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह मेगा ड्रेनेज परियोजना खगड़िया नगर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।परियोजना पूरी होने के बाद शहर की जलनिकासी व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी,जलजमाव की समस्या में व्यापक कमी आएगी और खगड़िया के समग्र एवं सतत विकास का मार्ग और अधिक प्रशस्त होगा।

Previous Post

खगड़िया: बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर वार्ड पार्षद रुबी कुमारी का सख्त संदेश—’पहले शिक्षक चखेंगे मध्यान्ह भोजन, फिर बच्चों को परोसा जाएगा’, स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कड़े निर्देश

Next Post

खगड़िया में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 37 गिरफ्तारी से लेकर 52 वारंट-कुर्की-इश्तेहार तक बड़ी कार्रवाई; हथियार, कारतूस और शराब बरामद, 438 वाहनों की हुई जांच

Next Post
खगड़िया में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 37 गिरफ्तारी से लेकर 52 वारंट-कुर्की-इश्तेहार तक बड़ी कार्रवाई; हथियार, कारतूस और शराब बरामद, 438 वाहनों की हुई जांच

खगड़िया में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 37 गिरफ्तारी से लेकर 52 वारंट-कुर्की-इश्तेहार तक बड़ी कार्रवाई; हथियार, कारतूस और शराब बरामद, 438 वाहनों की हुई जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category

  • 1
  • 20bet
  • 888 casino
  • best online casino
  • bezpecne zahranicni casino
  • bizzo casino
  • blackjack ballroom
  • boomerang
  • buran
  • casinia
  • casino
  • casino classic
  • casino kingdom
  • casino rocket
  • casino trustly
  • casumo
  • cazeus
  • cosmobet
  • duospin
  • frumzi
  • gxmble
  • hell spin
  • jackbit
  • legiano
  • lucky dreams
  • lucky nugget
  • magius
  • mirax
  • mro
  • mrpacho
  • mystake
  • najboljše spletne igralnice
  • national casino
  • neon54
  • nine casino
  • paysafe online casino
  • pistolo
  • platinum play
  • Politics
  • Post
  • prezzy card online casino
  • public
  • review
  • robocat
  • rolletto
  • roobet
  • ruby fortune
  • skycrown
  • slots gallery
  • slotsgem
  • spinanga
  • spinbetter
  • spinyoo
  • stonevegas
  • thrill
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • vegashero
  • vox casino
  • wazamba
  • West bengal
  • winshark
  • wiz slots
  • zahranicni casino online
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 SDF Live India. All Righs Reserved.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2026 SDF Live India. All Righs Reserved.