एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को खगड़िया शहर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव सहित कई नेताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
इस दौरान नेताओं ने एमजी मार्ग, हामिद चौक, एनएसी रोड और जयप्रकाश नगर सहित कई स्थानों पर आयोजित ईद मिलन समारोहों में भाग लिया। कार्यक्रमों में मौजूद लोगों के साथ मिलकर नेताओं ने सेवइयों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
मनोहर कुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। रमजान के पवित्र महीने में इबादत और रोज़ा रखने के बाद आने वाला यह पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें सादगी, संयम और जरूरतमंदों की सेवा करने की सीख देता है। ईद का यह खास दिन गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में रणवीर कुमार, चंद्रशेखर कुमार, प्रमोद यादव समेत कई स्थानीय नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

















