एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
बिहार दिवस के 115वें स्थापना दिवस पर खगड़िया की बेटी डॉ. स्वराक्षी स्वरा अपनी साहित्यिक प्रतिभा से पूरे बिहार का गौरव बढ़ाएंगी। राजधानी पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान में आयोजित समारोह में उनकी आवाज कविता के माध्यम से गूंजेगी और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देगी।
शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के जर्मन हैंगर में “साहित्यिक कोना” में डॉ. स्वरा को विशेष आमंत्रण मिला है, जहां वे अपनी ओजस्वी रचनाओं का पाठ करेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि खगड़िया की साहित्यिक पहचान को नई ऊँचाई तक ले जाने वाली है।
यही नहीं, इसी दिन डॉ. स्वराक्षी स्वरा द्वारा संपादित पुस्तक “आओ प्रेरित करें बिहार” का भव्य लोकार्पण भी होगा। इस पुस्तक का अनावरण वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के हाथों बापू सभागार में किया जाएगा।
















