एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार निर्विरोध चुने जाने पर खगड़िया के विधायक बबलू कुमार मंडल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने इसे पार्टी और बिहार दोनों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जो राज्य कभी पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वही विकास, सामाजिक न्याय और बेहतर प्रशासन के लिए पहचाना जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हुआ है। सड़कों और पुलों का जाल बिछा है, गांव-गांव तक बिजली पहुंची है और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।
महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण और छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार ने गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिससे प्रशासन अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना है।
मौके पर जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार दीपक सिन्हा,अजय मंडल,पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला,जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव अविनाश पासवान, जिला महासचिव मो फिरदौस आलम,सुभाष कुमार आदि लोग मौजूद थे।















