एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
खगड़िया में विकास और जनकल्याण का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा और संतुलित बजट—लगभग 150 करोड़ रुपये—पारित किया है। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में तैयार यह बजट सिर्फ कागज़ों पर योजना नहीं, बल्कि शहर के हर नागरिक तक विकास और सुरक्षा पहुंचाने का ठोस रोडमैप है।RCC गली निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये
RCC नाली निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये
सड़क और गली जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ रुपये
नालियों और जल निकासी के सुधार के लिए 3 करोड़ रुपये
इन निवेशों से अब जलजमाव, टूटी सड़कें और गंदगी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है |सामुदायिक भवन और सार्वजनिक निर्माण: 7 करोड़ रुपये
पार्क, घाट और सार्वजनिक स्थल विकास के लिए अलग-अलग मदें
नगर परिषद शहर को न केवल व्यवस्थित, बल्कि आकर्षक और नागरिक-अनुकूल बनाने पर भी जोर दे रही है।कचरा प्रबंधन और अपशिष्ट नियंत्रण: 9 करोड़ रुपये
कचरा निस्तारण हेतु भूमि खरीद: 10 करोड़ रुपये
आधुनिक सफाई उपकरण और मशीनों की खरीद के लिए पर्याप्त धन
इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और नागरिक जीवन में बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा।सुरक्षा और स्मार्ट शहरी सेवाएँ:
प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये
जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, मरम्मत और रखरखाव के लिए अलग-अलग मदेंगंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए सहायता राशि 25 हजार रुपये
पहली बार अग्नि और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 11 हजार रुपये की तत्काल राहत
इसके अलावा गरीब और असहाय लोगों की मदद, पशु आश्रय, सार्वजनिक शौचालय, वेंडर जोन, पार्किंग, बस स्टैंड और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं भी बजट का हिस्सा हैं।नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि यह बजट खगड़िया के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी योजनाएं चरणबद्ध तरीके से लागू होंगी और शहर के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।















