Sunday, May 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

“समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रहरी अरविंद मोहन को अंतिम नमन: श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री श्रवण कुमार व विधायक बबलू मंडल समेत राजनीतिक-सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कहा— खगड़िया और जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति”

SDF Live India by SDF Live India
May 31, 2026
in खगड़िया
0
“समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रहरी अरविंद मोहन को अंतिम नमन: श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री श्रवण कुमार व विधायक बबलू मंडल समेत राजनीतिक-सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कहा— खगड़िया और जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति”
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया जिला जनता दल (यू) के पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय अरविंद मोहन के श्राद्धकर्म में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास,सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह विधायक दल के नेता श्रवण कुमार एवं खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल शामिल हुए।इस दौरान दोनों नेताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद मोहन का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उन्होंने कहा कि अरविंद मोहन समाजवादी विचारधारा के सच्चे अनुयायी थे और उन्होंने जीवन भर समाज एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया।उनका निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खगड़िया जिले और जनता दल (यू)परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक ने बताया कि खगड़िया के सन्हौली निवासी एवं जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन का निधन 20 मई 2026 को इलाज के दौरान मेदांता अस्पताल में हो गया था।उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।बबलू मंडल ने कहा कि अरविंद मोहन ऐसे परिवार से आते थे, जिसका जुड़ाव शुरू से ही समाजवादी आंदोलन और उसके मूल्यों से रहा है।उनके परिवार में जननायक कर्पूरी ठाकुर,स्वर्गीय मधु लिमये, स्वर्गीय रामविलास पासवान, डॉ. राममनोहर लोहिया तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं का निरंतर आना-जाना रहा करता था।इन्हीं महान नेताओं के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर अरविंद मोहन ने भी सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरविंद मोहन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार की विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लगभग दो दशकों तक उन्होंने जनता दल (यू) के जिला प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया।वे संगठन के समर्पित, कर्मठ और विचारवान कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।

श्राद्धकर्म के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज और संगठन के प्रति अरविंद मोहन की निष्ठा और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य,जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी,भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा,उमेश सिंह पटेल,प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय अरविंद मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Previous Post

मालती धार में डूबकर बुझ गया घर का इकलौता सहारा, सौरभ के परिजनों को राज्य सरकार ने दी 4 लाख की सहायता राशि

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 137 Followers
  • 206k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
“समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रहरी अरविंद मोहन को अंतिम नमन: श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री श्रवण कुमार व विधायक बबलू मंडल समेत राजनीतिक-सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कहा— खगड़िया और जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति”

“समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रहरी अरविंद मोहन को अंतिम नमन: श्राद्धकर्म में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री श्रवण कुमार व विधायक बबलू मंडल समेत राजनीतिक-सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कहा— खगड़िया और जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति”

May 31, 2026
मालती धार में डूबकर बुझ गया घर का इकलौता सहारा, सौरभ के परिजनों को राज्य सरकार ने दी 4 लाख की सहायता राशि

मालती धार में डूबकर बुझ गया घर का इकलौता सहारा, सौरभ के परिजनों को राज्य सरकार ने दी 4 लाख की सहायता राशि

May 31, 2026
“लाल बाबू गर्ल्स हाई स्कूल में विकास और शिक्षा पर बड़ा मंथन—सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने छात्राओं को दिया सफलता का महामंत्र, बोले: बेटियों की शिक्षा ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत गारंटी, अनुशासन-मेहनत से तय होगी सफलता, चहारदीवारी निर्माण सहित सभी मूलभूत समस्याओं के समाधान का दिया ठोस आश्वासन”

खगड़िया नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति चुनाव में बड़ा उलटफेर: 5 में से 4 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 1 सीट पर जोरदार मुकाबले के बाद मतदान से तय हुआ फैसला — अनुमंडल सभागार में पूरी प्रक्रिया कड़ी प्रशासनिक निगरानी में सम्पन्न, एसडीओ धनंजय कुमार ने दिलाई शपथ, इलाके की राजनीति में बढ़ी हलचल

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency