एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को भदास दक्षिणी पंचायत के त्रिभुवन टोला का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली,सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक बबलू मंडल ने तत्काल बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात की और शीघ्र विद्युत व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने त्रिभुवन टोला में सड़क की जर्जर स्थिति की ओर भी विधायक का ध्यान आकर्षित कराया।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पर विधायक ने जानकारी दी कि उक्त सड़क समस्तीपुर रेलवे मंडल के अधिकार क्षेत्र में आती है।उन्होंने रेलवे के संबंधित अभियंताओं से बातचीत कर सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल शुरू करने का आग्रह किया।
विधायक बबलू मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक के हस्तक्षेप से क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को भदास दक्षिणी पंचायत के त्रिभुवन टोला का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली,सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।












