एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने जिला पदाधिकारी विक्रम वीरकर से मिलकर एक गंभीर समस्या उठाई।मामला है खगड़िया नगर परिषद के बलुआही हनुमान मंदिर के पास और एमजी मार्ग से गांधी पार्क होते हुए नव निर्मित बायपास सड़क का।पार्षदों ने DM को आवेदन देकर मांग की कि यहां तुरंत स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए,ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित कार्यपालक अभियंता स्थल पर पहुंचकर जांच करेंगे और अगर आवश्यक हुआ तो स्पीड ब्रेकर बनवाया जाएगा।
बताया गया है कि,खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में गांधी पार्क, बापू नगर बलुआही से नगर सुरक्षा बांध पर जो नवनिर्मित बायपास सड़क बनी है उसके कारण बलुआही चौक पर लगातार दुर्घटना हो रही है।ताजा मामला 12 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे का है।अखबार विक्रेता तगादा करने साइकिल से जा रहा था।गांधी पार्क के पास स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति से आ रही14 चक्का ट्रक ने धर्मेन्द्र चौधरी उर्फ धारो चौधरी को धक्का मार दिया,जिससे उनका एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया।
इधर,आसपास के लोगों का कहना है कि,सड़क बनी विकास के लिए,लेकिन बिना स्पीड ब्रेकर के ये सड़क मौत बांट रही है।अब DM ने जांच का भरोसा दिया है।देखना होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी इस ‘मौत के ब्रेकर’ को लगाकर लोगों की जान बचाता है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया














