खगड़िया(इरशाद अली)।
जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से अजीब मामला सामने आ रहा है।एक महिला को महज इसलिए मार-पीटकर उनके गहने छीन लिए गए,क्योंकि उन्होंने इलाज कराने के लिए मांगे गए बतौर कर्ज रुपये नहीं दिए जा सकने की मजबूरी दिखा दी।पड़ोसी कहें या रिश्तेदार न केवल घर में घुसकर गाली-गलौज किया गया बल्कि जेवरात भी छीन लिए गए।खगड़िया जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 निवासी सिंटू कुमार की पत्नी रंजू देवी ने गोगरी थाना में आवेदन देकर कहा है कि, आज से 20 दिन पूर्व महेश पासी के पुत्र पिंटू पासी ने उनसे इलाज कराने के लिए तीस हज़ार रुपये बतौर कर्ज मांगा था।
मना करने के बावजूद बीते 14फरवरी को फिर से 20 हज़ार मांगने आया।उसके बाद कर्ज देने के नाम पर असमर्थता जताए जाने पर 21फरवरी को वह घर पर आया और दरवाजा को जोर- जोर से पीटकर दरवाजा खोलने को बोला।जब वह दरवाजा खोल दी,तो पिंटू पासी ने घर में घुस कर कान और नाक से सोना के जेवरात छीन लिए।इतना ही नहीं, मारपीट कर जख्मी भी कर दिया।आस-पास के लोगो ने आकर उन्हें बचाया।उन्होंने इस घटना में ललन पासी,रेखा देवी और पति पिंटू पासी को नामित किया है।इधर,प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि,मामले की जांच की जा रही है।जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
बहरहाल, मामले का फलाफल क्या सामने आएगा,यह तो देखने वाली बात होगी,लेकिन मामला सुर्खियों में जरुर है।