एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो ,खगड़िया
खगड़िया की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिलीप दास ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) को जोरदार झटका देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया।
कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास को एससी/एसटी प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
मनोहर कुमार यादव ने कहा कि दिलीप दास के शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और दलित, पिछड़े व वंचित समाज की आवाज को बल मिलेगा।
नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप दास ने तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे उनके विचारों से प्रभावित होकर राजद में शामिल हुए हैं।
इस दौरान लालू प्रसाद यादव की नीतियों की सराहना करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कुणाल कुमार, उपेंद्र दास, सुखनंदन पासवान, बिपीन दास, अमरजीत दास, रामानंद दास, दीपक दास, अरविंद दास, सुलेखा देवी, रंजू कुमारी, प्रमिला देवी, शोभा देवी, रानी कुमारी और रीना देवी ने भी राजद की सदस्यता ली |
नंदलाल मंडल (जिला प्रधान महासचिव), प्रमोद यादव (जिला उपाध्यक्ष), अजीत सरकार (जिला प्रवक्ता), रणवीर कुमार (पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी), चंद्रशेखर कुमार (नगर अध्यक्ष), अजीत तिवारी (युवा राजद नेता), जितेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।















