अनुज सौरव / एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया।
खगड़िया सदर के विधायक बबलू कुमार मंडल ने हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों—पंचवटी, बगडोव और अरैया—का दौरा कर हालिया दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विधायक सबसे पहले पंचवटी टोला पहुंचे, जहां दीपक महतो के पुत्र संजीव के आकस्मिक निधन से परिवार शोक में डूबा हुआ था।विधायक ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय कर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
इसके बाद विधायक बगडोव गांव पहुंचे, जहां पिंटू मालाकार की पत्नी स्वर्गीय चंदा देवी की गेहूं की दौनी के दौरान असामयिक मृत्यु हो गई थी।
उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि समाज को भी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।
विधायक ने अरैया गांव का दौरा कर वकील वर्मा जी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वे इस कठिन समय में उनके साथ हैं।
इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनका शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में हम सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए।
मैं पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं और हर संभव मदद के लिए तत्पर हूं।”















