एसडीएफ न्यूज़ ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया से बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने अपने ऊपर जानलेवा धमकी, गाली-गलौज और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए चित्रगुप्त नगर थाना, खगड़िया में आवेदन दिया है।
ज्योतिष मिश्रा ने आवेदन में बताया कि वे नगर परिषद क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की निगरानी और निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कई योजनाओं में अनियमितताओं और कार्य में कमी सामने आई, जिसके बाद उन्होंने जांच का आदेश दिया।
04 अप्रैल 2026, रात 10:29 बजे से 11:39 बजे तक
माध्यम: मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप,आरोपी: करण कुमार और जवाहर यादव सहित अन्य सहयोगी की धमकी में ज्योतिष मिश्रा के जीवन के साथ-साथ उनकी माता के संबंध में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।ज्योतिष मिश्रा का आरोप है कि यह धमकी विकास कार्यों की निगरानी और अनियमितताओं को उजागर करने के कारण दी गई, ताकि उनकी जांच प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके।
पूर्व में भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है और नगर परिषद परिसर में उन पर हमला होने की घटना भी दर्ज है।
पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
साथ ही अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
घटना के बाद नगर क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोग कह रहे हैं कि यदि जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है।















