एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया:बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं परबत्ता से पांच बार विधायक रहे जनप्रिय नेता स्मृति शेष आरएन सिंह की प्रथम बरसी के अवसर पर आज परबत्ता के नया गांव सतखुट्टी स्थित बिंदु विवाह भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा अत्यंत श्रद्धा एवं भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आम लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय आरएन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह जी एक दूरदर्शी, सरल एवं जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता थे।उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में सड़क,पुल-पुलिया,शिक्षा,
स्वास्थ्य एवं सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य कर क्षेत्र को नई दिशा दी।उनके प्रयासों से कई गांवों को सड़क संपर्क मिला।विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार हुआ तथा किसानों के लिए सिंचाई सुविधाएं सुदृढ़ हुई।उनके द्वारा खींची गई विकास की लकीर आज भी क्षेत्र में अमिट है।वक्ताओं ने कहा कि परिवार की जनसेवा की विरासत जारी है।स्वर्गीय आरएन सिंह के दोनों सुपुत्र अर्थात राजीव कुमार (विधान पार्षद,बेगूसराय- खगड़िया)तथा डॉ संजीव कुमार (निवर्तमान विधायक,परबत्ता) आज भी जनसेवा में लगे हुए हैं।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय आरएन सिंह जी का जीवन समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है।उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा,तेमथा करारी के मुखिया राजीव चौधरी,जेडीयू गोगरी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल,गोविंदपुर के पूर्व मुखिया रामबालक चौधरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य गयासुद्दीन, पैकांत मुखिया सिंकू पासवान, देवठा मुखिया आलोक शर्मा, लाल बिहारी चौरसिया,खीराडीह के मुखिया राहुल सिंह,प्रोफेसर बन्नू,पूर्व मुखिया रामविलाश शर्मा,ईटहरी पंचायत के पूर्व मुखिया लतरु पटेल,गोगरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकिशोर यादव,सौढ़ उत्तरी के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य लालरतन कुमार,राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष गुदर सेठ,पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव,राजद नेता सुनिल यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव,पीयूष हजारी,वरीय राजद नेता अखिलेश्वर दास, मिथिलेश कुमार,मनीभूषण राय, रविन्द्र झा,मनोज ठाकुर, चितरंजन यादव,पूर्व मुखिया श्रीकृष्ण सिंह,शंकर चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया














