Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

“नगर निकायों की ‘मिनी कैबिनेट’ पर चुनावी कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं : अगर हर व्यवस्था चुनाव से चलेगी, तो मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री के कैबिनेट मंत्रियों का भी चुनाव कराइए” — बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 पर बरसीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, बोलीं- “विरोधियों से घिरी समिति विकास नहीं, सिर्फ टकराव पैदा करेगी”

SDF Live India by SDF Live India
May 24, 2026
in खगड़िया
0
“नगर निकायों की ‘मिनी कैबिनेट’ पर चुनावी कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं : अगर हर व्यवस्था चुनाव से चलेगी, तो मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री के कैबिनेट मंत्रियों का भी चुनाव कराइए” — बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 पर बरसीं नगर सभापति अर्चना कुमारी, बोलीं- “विरोधियों से घिरी समिति विकास नहीं, सिर्फ टकराव पैदा करेगी”
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के चुनाव संबंधी प्रावधान को लेकर अब नगर निकायों में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने इस व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि नगर निकायों में सभापति को अपनी टीम के साथ काम करने का अधिकार नहीं मिलेगा,तो विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे।

उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर हर व्यवस्था चुनाव के आधार पर ही चलानी है,तो फिर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के केबिनेट मंत्रियों का भी चुनाव सांसद एवं विधायकों के माध्यम से कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश और राज्य में सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं के अनुसार मंत्रिमंडल का गठन करते हैं,ताकि विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों में समन्वय बना रहे।उसी प्रकार नगर निकायों में भी सभापति को सशक्त स्थायी समिति के गठन में प्रभावी भूमिका मिलनी चाहिए।

अर्चना कुमारी ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर निकायों की “मिनी कैबिनेट” होती है,जहां सड़क,नाला, पेयजल,सफाई,स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य एवं करोड़ों की विकास योजनाओं से जुड़े निर्णय लिए जाते हैं।यदि समिति में केवल राजनीतिक विरोध के आधार पर सदस्य चुन लिए गए, तो हर निर्णय पर विवाद और टकराव की स्थिति बनेगी।

इसका सीधा असर विकास योजनाओं की गति पर पड़ेगा और जनता को नुकसान उठाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रावधान के तहत संयोगवश यदि सभी विरोधी सदस्य समिति में आ जाते हैं,तो नगर परिषद का पूरा प्रशासनिक ढांचा प्रभावित हो सकता है।विकास योजनाओं को रोकना,बैठकों में बाधा उत्पन्न करना और राजनीतिक दबाव बनाना आम बात हो जाएगी।इससे नगर निकायों में अस्थिरता बढ़ेगी और जनता से जुड़े आवश्यक कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।

नगर सभापति ने यह भी कहा कि ऐसी व्यवस्था से हॉर्स ट्रेडिंग जैसी स्थिति को बढ़ावा मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।इससे लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी व्यवस्था कमजोर होगी तथा जनप्रतिनिधियों के बीच अनावश्यक राजनीतिक खींचतान बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों का उद्देश्य राजनीति करना नहीं बल्कि जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर के विकास को गति देना है।अर्चना कुमारी ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि जनहित,नगर विकास और प्रशासनिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के इस प्रावधान पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए, ताकि नगर निकायों में विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें और जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Previous Post

खगड़िया में विकास का ऐतिहासिक महा-उत्सव! नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक ही दिन में करीब 1 करोड़ की लागत से 4 बड़ी पीसीसी सड़क योजनाओं का भव्य उद्घाटन, वार्ड 01, 05, 25 और 27 की दशकों पुरानी जर्जर सड़कों से मिली मुक्ति, शहर की तस्वीर बदलने की बड़ी शुरुआत, पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर

Next Post

खगड़िया में विकास का बिगुल : सदर अस्पताल को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए 16.76 करोड़ की मेगा योजना तैयार, मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली हरी झंडी, स्कूलों में भवन, शुद्ध पेयजल और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर विधानसभा समिति में गरजे बबलू कुमार मंडल, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का सख्त निर्देश”

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
खगड़िया में विकास का बिगुल : सदर अस्पताल को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए 16.76 करोड़ की मेगा योजना तैयार, मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली हरी झंडी, स्कूलों में भवन, शुद्ध पेयजल और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर विधानसभा समिति में गरजे बबलू कुमार मंडल, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का सख्त निर्देश”

खगड़िया में विकास का बिगुल : सदर अस्पताल को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए 16.76 करोड़ की मेगा योजना तैयार, मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली हरी झंडी, स्कूलों में भवन, शुद्ध पेयजल और अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर विधानसभा समिति में गरजे बबलू कुमार मंडल, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का सख्त निर्देश”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency