एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इसी क्रम में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने करीब 01 करोड़ रुपये की लागत से चार महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का फीता काटकर उद्घाटन किया।एक ही दिन में चार वार्डों में सड़क योजनाओं के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या-27 अंतर्गत चंपा नगर में करीब 20 लाख 24 हजार 700 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब थी,जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।अब सड़क निर्माण के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर कारण कुमार सिंह,राकेश कुमार,अभिषेक कुमार,रविन्द्र सिंह,प्रमोद ठाकुर, प्रिंस कुमार,साहिल कुमार,रिंकू सिंह,विभा देवी,अनामिका कुमारी,सुबोध कुमार ठाकुर एवं अजय कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके बाद वार्ड संख्या-05 अंतर्गत रामचंद्रा में करीब 20 लाख 71 हजार 900 रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति द्वारा किया गया।लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में कीचड़ एवं जलजमाव की गंभीर समस्या बनी रहती थी,जिससे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती थी।सड़क निर्माण से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान वार्ड पार्षद मीना देवी,शशिधर प्रसाद सिंह,अनिल रजक,रोहित कुमार,कुंडी कुमार,अंकित कुमार,मोहन कुमार,अंजुल देवी,चांदनी देवी, सबिता देवी,नीलम देवी,ललिता देवी,सुनीता देवी एवं चुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
वहीं वार्ड संख्या-25 अंतर्गत कबीर नगर में करीब 15 लाख 14 हजार रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन भी किया गया।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।अब सड़क निर्माण के बाद आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रविंद्र दास,दिलीप कुमार मेहता,के पी समदर्शी,नित्यानंद शर्मा,अरविंद वर्मा,अरुण कुमार,शिवाकांत यादव,पप्पू पांडे,प्रमोद ठाकुर, वीणा देवी,निशा देवी,नीलकमल देवी,रीता देवी,उक्ति देवी एवं सोनाली कुमारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या-01 अंतर्गत बड़ी कोठिया में करीब 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन भी किया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी,वार्ड पार्षद पप्पू यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव,नीरज जी, डॉ. राजू,आदित्य कुमार,धर्मवीर कुमार,हरिशंकर कुमार,मनीष जी,पियूष जी,डॉ. मनोज जी, मसूदन जी,सुमन जी एवं सूरज चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सड़क,नाली, पेयजल,जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है,ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही,बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का कार्य भी कर रही है।आने वाले समय में भी शहर के विभिन्न वार्डों में इसी प्रकार विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद एवं नगर सभापति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार हो रहे सड़क निर्माण कार्यों से शहर की तस्वीर बदल रही है और लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
कुल मिलाकर,करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चार सड़क योजनाओं का उद्घाटन यह दर्शाता है कि नगर परिषद खगड़िया लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया














