Sunday, September 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

महंगाई की मार, बेरोजगारी की चोट और अपराध के बढ़ते ग्राफ पर फूटा जनता का गुस्सा, खगड़िया में राजद का हल्ला बोल; जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने सरकार को जमकर लताड़ा सभी सरकारी व्यवस्थाओं को बताया विफल, डॉ एज्या यादव ने कहा-वोट चोरी कर बनी सरकार ने जनता का जीना कर दिया हराम”

SDF Live India by SDF Live India
June 18, 2026
in खगड़िया
0
महंगाई की मार, बेरोजगारी की चोट और अपराध के बढ़ते ग्राफ पर फूटा जनता का गुस्सा, खगड़िया में राजद का हल्ला बोल; जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने सरकार को जमकर लताड़ा सभी सरकारी व्यवस्थाओं को बताया विफल, डॉ एज्या यादव ने कहा-वोट चोरी कर बनी सरकार ने जनता का जीना कर दिया हराम”
0
SHARES
23.8k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज बुधवार अर्थात 17जून को खगड़िया जिला मुख्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ एज्या यादव की मौजूदगी में केंद्र सरकार और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों विशेषकर बेलगाम महगांई, बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राजद के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’की सरकार में राज्य का खजाना खाली हो गया है।यहां कोई उद्योग-धंधे नहीं हैं।कमरतोड़ महंगाई और बिगड़ती कानून- व्यवस्था के खिलाफ आज हमलोग जिला मुख्यालय में धरना देकर बिहार की गूंगी, अंधी और बहरी सरकार,जो सत्ता के नशे में कुम्भकर्णी नींद में सो रही है,उसको जगाने के लिए आज पूरे बिहार के जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है।

पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ एज्या यादव ने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों, विशेषकर बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ युवाओं और किसानों भारी आक्रोश है।

रसोई गैस (LPG),पेट्रोल-डीजल की कीमतों और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।लगातार बढ़ रही परिवहन लागत के कारण बाजार में हर वस्तु की कीमतें बढ़ गई है।बिहार में महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था से बिहार की जनता ऊब चुकी है।बिहार की सरकार वोट चोरी के बल पर सत्ता पर काबिज हो गई है।ये कहीं से भी बिहार के हित मे नहीं है।अगर आज बिहार में चुनाव आयोग ईमानदारी से चुनाव करा दे तो ये मनुवादियों और आरएसएस की सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी।

पूर्व विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि हमारे नेता कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को “दूरदृष्टिहीन” करार देते हुए कहा कि इनके कारण रिकॉर्ड तोड़ ⁠ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसका आम जनता पर सीधा असर पड़ा रहा है।रुपये की गिरती कीमत और प्रति व्यक्ति आय को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

धरना कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज और प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने कहा कि सबसे ज्यादा तो कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और नीट से लेकर अन्य बिहार और केंद्र में जितने प्रतियोगी परीक्षा हैं,उन सभी के प्रश्नपत्र लीक हो जा रहे हैं।छात्र और युवा वर्षों से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और पेपर लीक हो जाने के कारण सारा मेहनत बेकार हो जाता है तथा वे आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं।नीट के एक छात्र ने यह कहकर आत्महत्या कर ली कि मुझे अच्छा अंक आता,पेपर लीक हो गई और सरकार की किरकिरी होने के बाद नीट की परीक्षा रद्द कर दी गयी।

जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार,नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार और किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजय यादव ने कहा कि रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।पेट्रोल-डीजल सहित खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।बिहार की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।आमलोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।पटना जो बिहार का मुख्यालय है,वहां प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है।इन सब बातों से बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है।बस बिहार के आमलोगों का इन सभी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर- उधर की बातों में उलझा रही है बिहार सरकार।

धरना कार्यक्रम में पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव, प्रकाश राम,राजद के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र यादव,ब्रह्मदेव सहनी, प्रफुलचंद्र घोष,युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,कला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकितराज,जिला महासचिव पप्पू यादव, शकलदीप यादव,लड्डू रजक, जिला सचिव नरेश यादव, विद्यानंद यादव,अनिल यादव, रामनारायण राम,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान,मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायन यादव,चौथम प्रखंड अध्यक्ष जफर आलम,अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम,परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, गोगरी नगर अध्यक्ष शम्भू यादव,मानसी नगर अध्यक्ष रविश यादव,राजद नेता राकेश यादव,अनुज यादव,रितेश ठाकुर,रामबहादुर सदा,पंकज यादव,सतीश यादव,मनोज पासवान,गणेश शर्मा,आमिर खान,प्रिंस कुमार,रौशन कुमार, राजेश मंडल,रणवीर राणा, अमित चौरसिया,सर्वजीत पांडे, आमिर खान सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।

Previous Post

खगड़िया के विकास इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय, 9 करोड़ की लागत से होगा ऐतिहासिक राजेंद्र सरोवर का भव्य कायाकल्प, प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने किया शिलान्यास ,नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भव्य समारोह

Next Post

खगड़िया में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार : नगर परिषद बोर्ड बैठक में ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, 110 हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा शहर, बायपास रोड अब कहलाएगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, सड़क-नाला, सफाई, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार को मिली नई उड़ान

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
खगड़िया में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार : नगर परिषद बोर्ड बैठक में ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, 110 हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा शहर, बायपास रोड अब कहलाएगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, सड़क-नाला, सफाई, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार को मिली नई उड़ान

खगड़िया में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार : नगर परिषद बोर्ड बैठक में ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, 110 हाई मास्ट लाइट से जगमगाएगा शहर, बायपास रोड अब कहलाएगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, सड़क-नाला, सफाई, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार को मिली नई उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 136 Followers
  • 206k Subscribers
  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026

Recent News

Allyspin SL revolucionira vaš SEO

September 2, 2026

Bonus Winbeatz kod uruchamia lawinę nagród

September 2, 2026

Unlock Your Winaura Power Account

September 2, 2026

Duckysino Casino Your Next Winning Leap

September 2, 2026
SDF Live India

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency