एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
गोगरी (खगड़िया)।गोगरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।शुक्रवार की देर रात गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 स्थित चर्चित किराना दुकान कृष्णा भंडार और गोगरी पंचायत के ब्राह्मण टोला में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।एक ही रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भय एवं आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक,कृष्णा भंडार में चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए सिगरेट के बंडल,केसर की पेटी,अन्य सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।दुकान संचालक के अनुसार चोरी हुए सामान एवं नकदी की कुल कीमत करीब 4 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
बांस के सहारे दुकान की छत तक पहुंचे चोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के ऊपर की रेलिंग पर प्लास्टर का काम चल रहा था और वहां बांस बंधा हुआ था।आशंका है कि चोरों ने इसी बांस का सहारा लेकर दुकान के ऊपर की रेलिंग तक पहुंच बनाई और फिर सीढ़ी के रास्ते दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरी की घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है,क्योंकि दुकान के सामने सरकारी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए।ऐसे में नगर परिषद की सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।लोगों का सवाल है कि यदि कैमरा चालू था तो क्या उसमें चोरों की गतिविधियां कैद हुईं और यदि नहीं,तो आखिर कैमरे की निगरानी एवं रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?
ब्राह्मण टोला में मोटर चोरी
इसी रात गोगरी पंचायत के ब्राह्मण टोला से एक मोटर चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,चोर मोटर लेकर फरार हो गए।हालांकि इस घटना में चोरी गए मोटर की कीमत और अन्य विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में गोगरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।इसके बावजूद रात के समय पुलिस की प्रभावी गश्ती नजर नहीं आने से चोरों के हौसले बढ़ने की आशंका है।
पुलिस गश्ती के साथ कैमरों की भी हो जांच
स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों का कहना है कि गोगरी बाजार,वार्डों और संवेदनशील आवासीय इलाकों में रात्रि गश्ती को बढ़ाने की जरूरत है।साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी स्थिति, रिकॉर्डिंग और नियमित मॉनिटरिंग की भी जांच होनी चाहिए।
बहरहाल,व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोनों घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने,चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।एक ही रात कृष्णा भंडार में लाखों की चोरी और ब्राह्मण टोला से मोटर चोरी की घटना ने गोगरी की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं का कितनी जल्दी उद्भेदन कर चोरों तक पहुंचती है और नगर परिषद सरकारी सीसीटीवी कैमरों को लेकर क्या कदम उठाती है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
गोगरी (खगड़िया)।गोगरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।शुक्रवार की देर रात गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर-12 स्थित चर्चित किराना दुकान कृष्णा भंडार और गोगरी पंचायत के ब्राह्मण टोला में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।एक ही रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में भय एवं आक्रोश है।











