एसडीएफ न्यूज ब्यूरो, खगड़िया
राजद के निर्वतमान खगड़िया जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने कहा कि, बलुआही ठाकुरबाड़ी में श्रावण मास के पवित्र महीना में अंतिम पांच दिन ठाकुरजी की विशेष रुप से पूजा अर्चना कर भोग लगाया जाता है और प्रसाद वितरण कर ठाकुरजी को झूले पर झुलाया जाता है।बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव लगभग दो सौ सालों से मनाया जाता है।झूलन महोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम,कभी भागवत कथा,कभी रामधुनी आदि कराया जाता है।
श्री यादव आज 22 अगस्त को बलुआही ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती(दंगल) कमिटी की आवश्यक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि, झूलन महोत्सव के अवसर पर बलुआही ठाकुरबाड़ी में आगामी 24अगस्त से 27 अगस्त तक अन्तर्राज्यीय कुश्ती(दंगल)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही दंगल कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार ने कहा कि झूलन महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त से 27 अगस्त तक बलुआही ठाकुरबाड़ी में अन्तर्राज्यीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक की गयी है।
झूलन महोत्सव के अवसर पर अन्तर्राज्यीय दंगल(कुश्ती) प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश सहित बिहार के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेगें।
उन्होंने कहा कि,दंगल (कुश्ती) 24 अगस्त से 27 अगस्त तक शाम के 03 बजे से शाम के 06 बजे तक होगा।झूलन महोत्सव 24 अगस्त से 28 अगस्त होगा।27 अगस्त एवं 28 अगस्त को रात के 09 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
झूलन महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रतिदिन संध्या ठाकुरजी की पूजा सहित आरती होगी एवं रात्रि के 08 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।महाप्रसाद में प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रकार के मिष्ठान्न का भोग लगाया जायेगा।पहले दिन शुद्ध घी की लड्डू,दूसरे दिन बर्फी,तीसरे दिन खीर, चौथे दिन हलवा और पांचवें दिन तसमय का प्रसाद वितरण किया जायेगा।
बैठक में बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव,(कुश्ती) दंगल कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार,मोहम्मद शाहबुद्दीन,मनोज चौधरी, प्रमोद साह,सकलदीप यादव, प्रमोद यादव,अजीत यादव उर्फ घुरन,मोहम्मद नसीम उर्फ लंबू,छेदी यादव,रोहित कुमार,सदानंद पौद्दार आदि मौजूद थे।