एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
राजा टोडरमल के जमाने में फरक कर दिए गए फरकिया के विभिन्न जगहों पर ना केवल सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है,बल्कि लॉटरी का धंधा भी चरम पर है।स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि,जिस तरह स्टेशन रोड स्थित न्यू दयाल रेस्ट हाउस में छापामार कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, उसी तरह जिले के विभिन्न जगहों पर हो रहो लॉटरी के धंधे का भी नंगा सच पब्लिक के सामने आना चाहिए।आक्रोशित लोग कह रहे हैं कि,लॉटरी के धंधे का भी भंडाफोड़ करना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए जरूरी है।
जानकारों का कहना है कि,अन्य जगहों पर हो रहे कारोबार को कुछ देर के लिए अगर नजरअंदाज भी कर दें,तो चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत सन्हौली दुर्गा मंदिर स्थान चौक के आस-पास हो रहे लॉटरी के धंधे और नशा की दवा बेचने का अंदाज इस बात का प्रमाण है कि,सभी जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से इस तरह का कारोबार चरम पर है।ऐसा इसलिए कि,रात के अंधेरे की कौन कहे,दिन के उजाले में भी लॉटरी के साथ- साथ नशीली दवाओं का कारोबार किया जाने की खबर है।
हालांकि शाम ढ़लते ही इस तरह का यह धंधा अपने परवान पर रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि,इस तरह के धंधे के कारण नौजवानों की जिंदगी बर्बाद तो ही रही है,गरीब, मजदूर और रोज कमाई कर घर चलाने वाले का परिवार भी धीरे- धीरे बर्बादी के कगार पर है।
स्थानीय लोगों का यहां तक कहना है कि,वह लोग विरोध तो करते हैं।लेकिन धंधेबाजों का साफ कहना होता है कि,वह लोग बेखौफ होकर इसलिए धंधा करते हैं,क्योंकि थाना- पुलिस,सब मैनेज रहता है।
बहरहाल,इन धंधेबाजों को किनका बरदहस्त प्राप्त है और किनके संरक्षण में ऐसे धंधेबाज बेखौफ होकर धंधा कर रहे हैं,ये तो संबंधित लोग ही जानें,लेकिन इतना तय है कि,इस तरह के धंधे ने नौजवानों को बर्बादी के कगार पर ला दिया है और कई का परिवार उजड़ भी रहा है।ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन सन्हौली दुर्गा स्थान चौक सहित अन्य चौक पर खुलेआम हो रहे गलत धंधे पर लगाम लगाते हुए धंधेबाजों के विरुद्ध जांचोपरांत सख्त कार्रवाई करती है???