एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-07 अंतर्गत टीकारामपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया।करीब 14 लाख 44 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क के शुरु होने के साथ ही क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद रंजीत कुमार ने की।इस अवसर पर उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकारामपुर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को खासकर बरसात के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।कीचड़,जलजमाव और खराब रास्तों के कारण आवागमन बाधित रहता था।स्कूली बच्चों,बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन जाती थी।
अब इस पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के पूरा होने से ना केवल आवागमन आसान और सुरक्षित होगा,बल्कि जलजमाव और कीचड़ से मिलेगी राहत भी मिलेगी।इतना ही नहीं,क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में साकारात्मक बदलाव भी सामने आएगा।
उद्घाटन के मौके पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए।उन्होंने कहा कि सड़क,नाला और जल निकासी जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद केवल योजनाओं की घोषणा नहीं कर रही,बल्कि उन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का काम भी कर रही है,ताकि आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नंदकिशोर सिंह, महेश्वर सिंह,सुधीर सिंह,मंटून सिंह,बालेश्वर सिंह,ललित सिंह, वकील सिंह,निकेश कुमार, जुरेन सिंह,अमन कुमार,रोहन कुमार,राजा कुमार,विक्रम कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद का आभार जताते हुए कहा कि यह उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग थी,जिसके पूरा होने से उन्हें काफी राहत मिली है।
कुल मिलाकर, वार्ड संख्या-07 के टीकारामपुर में 14.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह सड़क नगर परिषद खगड़िया की विकासोन्मुखी सोच और प्रतिबद्धता का एक और मजबूत उदाहरण है,जो यह दर्शाता है कि अब विकास कार्य तेजी से जमीन पर उतर रहे हैं और लोगों को उसका सीधा लाभ मिल रहा है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया














