एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में आज 11जून को गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के द्वारा राजद के सभी साथियों के साथ केक काटकर सामाजिक न्याय के पुरोधा,गरीब,वंचित और पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने वाले जननायक लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना ईश्वर से की गयी।साथ ही उपस्थित सभी राजद के साथियों को केक और मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव महामानव हैं।वह हमेशा बिहार के किसान, मजदूर,अकलियत,छात्र और युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आवज उठाते रहे हैं।उनको जब मौका मिला, तब उन्होंने सभी समाज को उचित लाभ देने का काम किया है।लालू प्रसाद यादव समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किये और उनका जो वाजिब हक था,उनको दिलाने का का काम किये।
बिहार के मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए थे।उनके मुख्य फैसलों में मंडल आयोग की सिफारिशों (आरक्षण)को सख्ती से लागू करना,गरीबों और दलितों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना, और ‘चरवाहा विद्यालय’ जैसी अनूठी पहल शामिल है।
उन्होंने कहा कि,बिहार में पिछड़े वर्गों (OBC) को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए मंडल आयोग की सिफारिशों को सख्ती से लागू किया गया, जिसने राज्य की राजनीति की दिशा बदल दी।महादलितों और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों जैसे मुसहर समाज को उन्होंने मुख्यधारा की राजनीति में आगे बढ़ाया।यहां तक कि, उन्हें विधायक व सांसद तक बनाया।
लालू प्रसाद यादव के 79 वें जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,जिला मीडिया प्रभारी सह पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, जिला कोषाध्यक्ष आमिर खान, जिला महासचिव लड्डू रजक, शकलदीप यादव,खगड़िया नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,मानसी प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मो०जफर आलम,जिला सचिव विद्यानंद यादव,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव,राजद नेत्री पुतुल देवी, नूतन देवी,मीरा देवी,किरण देवी,संगीत देवी,युवा राजद, छात्र नेता टीपु सुल्तान मंसूरी सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में आज 11जून को गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।














